Sports
Advertisements

तीन चक्रों के बाद दोनों खिलाड़ियों ने बनाई बढ़त, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए होगा चयन

Muzaffarpur 2 June : Muzaffarpur Chess Championship में तीन चक्रों के बाद प्रणीत सिन्हा और अदविका श्रीवास्तव शीर्ष पर हैं। 100 खिलाड़ी ले रहे हैं भाग।

Muzaffarpur Chess Championship

मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में डुमरी रोड स्थित सैमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक विद्यालय में आयोजित अंडर-15 बालक एवं बालिका वर्ग Muzaffarpur Chess Championship में रोमांचक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। प्रतियोगिता के तीन चक्र पूरे होने के बाद बालक वर्ग में प्रणीत सिन्हा और बालिका वर्ग में अदविका श्रीवास्तव अपने-अपने वर्ग में शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं। जिले के करीब 20 विद्यालयों से आए 100 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।

शनिवार को प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशक श्रीमती ऋचा शर्मा एवं विशिष्ट अतिथि हिमांशु कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या छाया सिन्हा, जिला शतरंज संघ के आयोजन सचिव आभास कुमार समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

Advertisements
Muzaffarpur Chess Championship जिला अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप
Muzaffarpur Chess Championship जिला अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप

मुख्य निर्णायक अभिजीत कुमार ने बताया कि बालक वर्ग में कुल सात चक्र और बालिका वर्ग में पांच चक्र खेले जाएंगे। पहले दिन दोनों वर्गों के तीन-तीन चक्र संपन्न हुए। बालक वर्ग में प्रणीत सिन्हा ने तीनों मुकाबले जीतकर तीन अंक अर्जित किए और शीर्ष समूह में अपनी जगह बनाई। वहीं बालिका वर्ग में अदविका श्रीवास्तव ने भी तीन अंक हासिल कर संयुक्त बढ़त कायम रखी है।

बालक वर्ग में सौर्य राघव, युवान रमन, यश रमन, तेजस सांडिल्य और सिद्धार्थ सांडिल्य सहित कई खिलाड़ी शीर्ष समूह में बने हुए हैं, जिससे आगामी चक्रों में मुकाबला और अधिक रोचक होने की उम्मीद है। वहीं बालिका वर्ग में नव्या गोयलका और अग्रिमा राज भी तीन-तीन अंक के साथ खिताबी दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश कर रही हैं।

आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह रविवार को आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के दोनों वर्गों से शीर्ष चार-चार खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय अंडर-15 शतरंज चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 6 जून से 10 जून तक पटना में आयोजित होगी, जहां चयनित खिलाड़ी मुजफ्फरपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रमुख प्रदर्शन (तीन चक्रों के बाद)

बालक वर्ग में तीन चक्रों के बाद शीर्ष 10 खिलाड़ी:

1. प्रणीत सिन्हा (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 6)

2. सौर्य राघव (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 6)

3. युवान रमन (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 6)

4. यश रमन (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 5.5)

5. तेजस सांडिल्य (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 5)

6. सिद्धार्थ सांडिल्य (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 5)

7. यथार्थ नथानी (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 4.5)

8. शुभम संजीव (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 4.5)

9. पार्थ कुमार (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 4)

10. देवराज (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 3)

बालिका वर्ग में तीन चक्रों के बाद शीर्ष 10 खिलाड़ी:

1. अदविका श्रीवास्तव (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 5)

2. नव्या गोयलका (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 5)

3. अग्रिमा राज (3 अंक, बुख़ोल्ज़ 4)

4. प्रेरणा चौधरी (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 6)

5. सानवी सिंह (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 6)

6. अद्या श्री (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 4)

7. ख्याति गोयनका (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 4)

8. सिरिति चंद्रा (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 4)

9. विश्रिती वैभव (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 4)

10. अदृति (2 अंक, बुख़ोल्ज़ 3 )

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.