Sports
Advertisements

Muzaffarpur 9 June : Muzaffarpur U-16 Cricket League में आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने बीईसीए को 3 विकेट से हराया। अंकुश राज ने शानदार गेंदबाजी कर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

Muzaffarpur U-16 Cricket League

स्वर्गीय परमानंद सिंहा”बमबम भईया” Muzaffarpur U-16 Cricket League के दूसरे मैच में आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने बी ई सी ए को तीन विकेट से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Advertisements

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित स्वर्गीय परमानंद सिंहा “बमबम भईया” अंडर-16 जिला क्रिकेट लीग के दूसरे मुकाबले में आइडियल क्रिकेट एकेडमी ने बीईसीए (BECA) को तीन विकेट से पराजित कर पूर्ण अंक हासिल किया। यह मुकाबला स्थानीय शुभंकरपुर स्थित एनआईसीए खेल मैदान में खेला गया।

Muzaffarpur U-16 Cricket League
Muzaffarpur U-16 Cricket League

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बीईसीए की टीम निर्धारित 30 ओवर के मैच में सभी विकेट खोकर 119 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रेम ने सर्वाधिक 32 रन बनाए, जबकि एजाज ने 23, केशव ने 17 और अभी आर्य ने 10 रनों का योगदान दिया।

आइडियल क्रिकेट एकेडमी की ओर से अंकुश राज ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट झटके। वहीं ऋषभ ने दो विकेट लिए, जबकि हर्ष और शहजाद को एक-एक सफलता मिली।

120 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आइडियल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 28 ओवर में सात विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से नयन ने 23 रन बनाए, जबकि आरुष ने नाबाद 23 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। हर्ष और आदर्श ने भी 15-15 रन बनाकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

बीईसीए की ओर से प्रियांशु ने सर्वाधिक चार विकेट लिए। इसके अलावा राजवीर ने दो और अभी आर्य ने एक विकेट हासिल किया। शानदार गेंदबाजी के लिए अंकुश राज को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।

मैच में अंपायर की भूमिका अविनाश कुमार और आर्यन राज ने निभाई.

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.