मुजफ्फरपुर के विवेक वैभव एलीट Slingshot फेडरेशन ऑफ इंडिया की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य निर्वाचित
June 15, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 15 June : मुजफ्फरपुर एवं बिहार के लिए गौरव का विषय है कि विवेक वैभव, जो वर्तमान में एलीट Slingshot एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव हैं, को Elite Slingshot (गुलेल) Federation of India (ESFI) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति (Executive Committee) का सदस्य निर्वाचित किया गया है। उनका निर्वाचन 14 जून 2026 को Bhubaneswar में आयोजित फेडरेशन की आम सभा एवं चुनाव में हुआ।
मुजफ्फरपुर के विवेक वैभव एलीट Slingshot फेडरेशन ऑफ इंडिया
देशभर की संबद्ध राज्य इकाइयों और निर्वाचन मंडल के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुए लोकतांत्रिक चुनाव में नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस कार्यकारिणी में बिहार का प्रतिनिधित्व विवेक वैभव की जगह पर उनके प्रतिनिधि के रूप में जारंग डिओडी, मुजफ्फरपुर के कुमार गौरव सम्मिलित हुए। यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

विवेक वैभव बिहार में Slingshot खेल के विकास, खिलाड़ियों को मंच प्रदान करने तथा खेल संस्कृति को मजबूत बनाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। एलीट स्लिंगशॉट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव के रूप में उनके नेतृत्व में राज्य में इस खेल के प्रचार-प्रसार एवं संगठनात्मक विस्तार को नई गति मिली है।

अपने निर्वाचन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए विवेक वैभव ने कहा कि यह सम्मान पूरे बिहार के खिलाड़ियों, खेल पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों का है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ मिलकर वे स्लिंगशॉट खेल को देश के प्रत्येक राज्य तक पहुंचाने, युवा प्रतिभाओं को अवसर उपलब्ध कराने तथा खेल के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे।
Bihar Athletics Championship 2026 में मुजफ्फरपुर का शानदार प्रदर्शन, 32 पदकों के साथ दूसरा स्थान https://t.co/PWR5URvUZQ #Muzaffarpur #Bihar #athletics pic.twitter.com/PuEEYJDWVv
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 14, 2026
उन्होंने फेडरेशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष के. सुकांत राव (आंध्र प्रदेश), उपाध्यक्ष चंदन तोपो (छत्तीसगढ़) सचिव सपन कुमार मिश्रा (उड़ीसा) एवं कोषाध्यक्ष सस्मिता होतो (उड़ीसा) आदि पदाधिकारियों, राज्य संघों तथा निर्वाचन मंडल के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और समर्थन से उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर कार्य करने का अवसर प्राप्त हुआ है।
बिहार खेल जगत, सामाजिक संगठनों एवं खिलाड़ियों में प्रशांत कुमार, के. के. सिन्हा, राजीव कुमार सिन्हा, धनंजय सिंह, कुंदन राज, स्नेहा, मनाली, रंजीता, कृष्णनंदन कुमार, विकाश कुमार, प्रतिभा थापा आदि ने विवेक वैभव को इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया है कि उनके नेतृत्व और अनुभव से बिहार तथा देश में स्लिंगशॉट खेल को नई पहचान मिलेगी।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all