www.goltoo.in

Bihar State U15 Chess Competition in Muzaffarpur अनिकेत रंजन और मनीषा यादव सिर्फ शीर्ष पर

September 10, 2022 | by Goltoo

a5c674e4-f241-418d-8a8f-5099cc767470-1

Muzaffarpur 10 September : मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वावधान में आयोजित बिहार राज्य सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता 2022 में अनिकेत रंजन और मनीषा यादव अपने-अपने वर्ग में सिर्फ शीर्ष पर बने हुए हैं. मुजफ्फरपुर जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में श्री इंटरनेशनल होटल मारीपुर के सभागार में आयोजित हो रहे गायत्री देवी देवी मेमोरियल बिहार बिहार राज्य सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन आज तृतीय एवं चौथे चक्र की बाजी बालक एवं बालिका वर्ग में खेली गई।


चौथे चक्र में दोनों वर्गों में कई उतार चढ़ाव देखने को मिले, बालक वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त मुजफ्फरपुर के अमृत रौनक को पटना के देवराज ने बराबरी पर रोका, वही बालिका वर्ग में शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी पटना के अदीबा उल्ला को मुजफ्फरपुर के नवोदित खिलाड़ी आद्याश्री ने पराजय का स्वाद चखाया।

Bihar State U15 Chess Competition in Muzaffarpur


आज दूसरे दिन खेल के दौरान प्रतियोगिता के आयोजकों के द्वारा द्वारा ट्रॉफी का अनावरण किया गया, अतिथियों में मुख्य रूप से व्यवसाय नीतीश कुमार, अधिवक्ता उदय कुमार विकल, संघ के उपाध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, डॉक्टर रवि शंकर कुमार, हिमांशु कुमार , सचिव राजीव कुमार रंजन, अभिजीत कुमार एवं आभार कुमार उपस्थित थे।


चौथे चक्र में महत्वपूर्ण मुकाबले में दरभंगा की मनीषा यादव ने अपने कौशल का परिचय देते हुए पटना की वागीशा आनंद को करें संघर्ष में 27 में चाल में मात देकर 4 अंकों के साथ अग्रता बनाए रखा, दूसरे दूसरे बोर्ड पर रोचक मुकाबले में मुजफ्फरपुर के उदय मान खिलाड़ी आद्याश्री ने अपने सधे हुए चालो के कारण बीच मुकाबले में ही प्रथम वरीयता प्राप्त आबिदा उल्ला को आसानी से हराकर 3.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान को अर्जित किया। महिला वर्ग में मुजफ्फरपुर पूर्णिया दरभंगा एवं पटना के खिलाड़ियों में कौन से जिले के किस खिलाड़ी को विजेता होने का गौरव प्राप्त होगा यह कहना थोड़ा मुश्किल होगा।


बालक वर्ग में रोचकता तो तो इतनी चरम सीमा पर पहुंच गई है कि 10 खिलाड़ियों ने अपनी अपनी बाजी ड्रॉ रखना ही उचित समझा किसी ने कोई जोखिम उठाना उचित नहीं समझा, बेगूसराय के अनिकेत रंजन मात्र एक खिलाड़ी 4 अंकों के साथ वरीयता बनाए रखा है जबकि मुजफ्फरपुर और पटना के खिलाड़ी देवराज एवं अमृत रौनक 3.5 एवं 3.5 अंक लेकर संयुक्त रुप से दूसरे स्थान पर हैं.

चौथे चक्र के बाद सिर्फ 10 खिलाड़ियों के परिणाम बालक वर्ग में
अनिकेत रंजन बेगूसराय 4 पॉइंट ,
अमृत रौनक मुजफ्फरपुर 3.5 अंक
पटना के देवराज 3.5 अंक,
अभिज्ञान मेहता 3 अंक,
शौर्य वीर राज 2.5 अंक,
अंजिसनु राज, 2.5,
मोहम्मद कैफउल्ला 2.5.

लड़कियों के वर्ग में सिर्फ पांच स्थानों की सूची
मनीषा यादव दरभंगा 4 अंक,
आद्याश्री मुजफ्फरपुर 3.5 अंक,
स्वेता कुमारी पूर्णिया 3.5 अंक,
अदीबा उल्ला पटना 3 अंक,
स्वर्णिका ठाकुर पटना 3 अंक,
आध्या मुजफ्फरपुर 3 अंक,


प्रतियोगिता के चीफ आर्बिटर नंद किशोर श्रीवास्तव एवं इकबाल आलम मुख्य रूप से रहे, इसके अलावा मनीष कुमार अश्वनी रंजन , अभिजीत आनंद सहयोगी के तौर पर रहे। कल कल बचे हुए चक्र के मुकाबले सुबह 10:00 बजे से प्रारंभ होंगे तत्पश्चात 3:00 बजे से पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन सुनिश्चित हुआ है।

#chess #chesscompetition #Muzaffarpur #Bihar

RELATED POSTS

View all

view all