Muzaffarpur News
Advertisements

पेट का इलाज कराने आई महिला को इलाज के लिए बरियारपुर के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कहा कि युटेरस को ऑपरेशन कर निकालना होगा. महिला की दोनों किडनी निकाली.

Muzaffarpur 10 September : मुजफ्फरपुर के सकरा से सनसनीखेज मामला आया है महिला की दोनों किडनी निकालने का. बच्चेदानी निकालने के नाम पर सकरा के बरियारपुर ओपी क्षेत्र के राउत बाजी गांव से 33 वर्षीय सुनीता देवी का किडनी निकालने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पेट का ऑपरेशन कराने आई महिला की दोनों की किडनियों को निकाल लिया निजी अस्पताल में.

Symbolic image of OT

पेट का इलाज कराने आई महिला को इलाज के लिए बरियारपुर के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया तो डॉक्टरों ने कहा कि युटेरस को ऑपरेशन कर निकालना होगा. 4 सितंबर को ऑपरेशन भी हुआ उसके बाद महिला की स्थिति खराब होने लगी. फिर उसे पटना के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. वहां भी ठीक नहीं होने पर मेडिकल अस्पताल मेडिकल कॉलेज अस्पताल भर्ती कराया गया. फिर उसे पटना मेडिकल कॉलेज भेजा गया. पीएमसीएच के डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि ऑपरेशन के दौरान महिला का किडनी निकाल लिया गया है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है.


किडनी निकालने की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया. किडनी निकालने के मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच पड़ताल हो रही है. इसके बाद समाजसेवी विधायक और कई अन्य लोग महिला के घर पर जमा हुए और उचित मुआवजे की मांग की.

Advertisements

#kidney #crime #muzaffarpur #sakranews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.