www.goltoo.in

Hayman Trophy Cricket मोतिहारी की लगातार दूसरी जीत, नदीम का नाबाद शतक

April 27, 2024 | by Goltoo

gani

Muzaffarpur 27 April : Hayman Trophy Cricket रोमांचक मुकाबले में सीतामढ़ी को 6 रनों से पराजित कर मोतिहारी ने दर्ज की दूसरी जीत, शतक वीर गनी ने गेंद  से भी बरपाया कहर.

Hayman Trophy Cricket

नदीम का नाबाद शतक, शतक वीर गनी ने गेंद  से भी बरपाया कहर.

बीसीए के तत्वावधान में खेली जा रही अंतर जिला हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के एक अहम मुकाबले में शनिवार को मोतिहारी ने सीतामढ़ी को 6 रनो से हराकर पूर्ण अंक हासिल किया।

Hayman Trophy Cricket
Hayman Trophy Cricket

 स्थानीय एन आई सी ए (कपरपुरा) के मैदान में मोतिहारी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 296 रनों का विशाल योग खड़ा किया। जिसमें युसूफ नदीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 118 रन बनाएं । वही रणजी खिलाड़ी सकीबुल गनी ने 111 रनों की शतकीय पारी खेल कर अपनी टीम को लगातार दूसरी जीत दर्ज करने में योगदान दिया ।इन दोनों के अलावा शिवम ने 26 एवं वरुण ने 19 रन  बनाए।

 गेंदबाजी में सीतामढ़ी के मृत्युंजय ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके वहीं प्रियांशु को एक  सफलता  हाथ लगी ।

 जवाब में खेलने उतरी सीतामढ़ी की पूरी टीम 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 290 रन ही बना सकी । सीतामढ़ी टीम के  विपुल  कृष्णा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए जहां 64 रन बनाए वहीं सुंदरम ने भी 60 रनों की उपयोगी पारी खेली। इन दोनों के अलावा अनिकेत ने 47 एवं मृत्युंजय ने 19 रन बनाए ।गेंदबाजी में मोतिहारी के राजेश और सकीबुल गनी ने तीन-तीन विकेट, आशुतोष , मणिकांत , गोपी  एवं विवेक ने एक एक विकेट लेने में सफलता प्राप्त की ।

आज के मैन ऑफ द मैच  पूर्व क्रिकेटर रतनदीप द्वारा शतक वीर सकीबुल गनी को उनके हरफनमौला खेल के लिए दिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all