Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 27 April : RDS College के स्नातकोत्तर दर्शनशास्त्र विभाग के तत्वावधान में ” योग का मानव जीवन में महत्व ” विषय पर संगोष्ठी आयोजित किया गया।

RDS College Seminar on Yoga

 RDS College Seminar
RDS College Seminar on Yoga

योग सम्यक जीवन का विज्ञान है: डॉ रमेश विश्वकर्मा

इस संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में राम मनोहर लोहिया कॉलेज के दर्शनशास्त्र विभाग के प्राध्यापक डॉ रमेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि योग सम्यक जीवन का विज्ञान है। योग हमारे जीवन के आंतरिक एवं बाह्य वातावरण के साथ सामंजस्य स्थापित करता है। यह शरीर एवं मन के साथ अच्छा तालमेल बैठाते हुए जीवन को आरोग्यता से उच्चतर चेतना की ओर ले जाता है। हमें योग को दैनिक जीवन में शामिल करना चाहिए। यह हमें सही तरीके से जीने की कला सिखाता है। छात्रों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। इससे एक नई ऊर्जा मिलती है और पूरा दिन शरीर और मन ऊर्जावान बना रहता है।

Advertisements
 RDS College Seminar
RDS College Seminar मुख्य वक्ता डॉ रमेश विश्वकर्मा


विशिष्ट वक्ता विश्वविद्यालय छात्र कल्याण पदाधिकारी डॉ अभय कुमार सिंह ने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में योग हमें सकारात्मक ऊर्जा देता है। संसार में सभी व्यक्ति सुख, शांति व परम आनंद चाहते हैं, परंतु मनुष्य अपनी लापरवाही, गलत रहन-सहन, खान-पान अस्वच्छता, नकारात्मक सोच एवं दूषित वातावरण से अस्वस्थ हो जाता है। इसका एकमात्र उपाय योग है। योग हमें स्वस्थ एवं सकारात्मक बनता है। छात्र इसके सैद्धांतिक एवं व्यवहारिक पक्ष को सीखकर एक अच्छा इंसान बन सकते है.

 RDS College Seminar
RDS College Seminar


मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर विभागाध्यक्ष प्रो एल के साह ने योग परंपरा की चर्चा करते हुए इसके ऐतिहासिक पक्ष पर प्रकाश डाला।
अध्यक्षीय भाषण करते हुए प्राचार्य डॉ अनिता सिंह ने योग पर आधारित संगोष्ठी को छात्रोपयोगी बताया। उन्होंने बताया की वैल्यू एडेड कोर्स के तहत योग का विषय काफी महत्वपूर्ण है। मुख्य वक्ता द्वारा प्रस्तुत पीपीटी को ध्यान से समझने के लिए छात्रों को प्रेरित किया। छात्र योग को अपनाएं, स्वस्थ रहें और एक अच्छा इंसान बनें।


*संगोष्ठी के दूसरे सत्र में पीपीटी के माध्यम से छात्रों को योग के महत्व के बारे में बताया गया। छात्र-छात्राओं ने मुख्य वक्ता से योग से संबंधित कई सवाल भी पूछे।
*इस अवसर पर योग में अभिरुचि रखने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
कार्यक्रम में अतिथियों का सम्मान एवं स्वागत भाषण दर्शनशास्त्र विभाग की अध्यक्षा डॉ पयोली ने किया। मंच संचालन दर्शनशास्त्र विभाग की डॉ अनुराधा पाठक एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ ललित किशोर ने किया।


कार्यक्रम में सीसीडीसी डॉ अमिता शर्मा, डॉ नीलिमा झा, प्रो एल के साह, डॉ रामकुमार, डॉ एमएन रिजवी, डॉ राजीव कुमार, पेंशनर समाज के प्रो कृष्णकांत सिंह, डॉ के के झा, डॉ आलोक प्रताप सिंह, डॉ राकेश कुमार सिंह, डॉ सत्येंद्र प्रसाद सिंह, डॉ रजनीकांत पांडे, डॉ तूलिका सिंह, डॉ प्रियंका दिक्षित, डॉ मनीष कुमार शर्मा, डॉ गणेश कुमार शर्मा, डॉ मीनू कुमारी, डॉ आरती मित्रा, आदि ने संबोधित किया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.