www.goltoo.in

LS College प्राचार्य द्वारा टॉयलेट ब्लॉक हेतु कैम्पस का निरीक्षण

April 27, 2024 | by Goltoo

l6

Muzaffarpur 27 April : LS College के प्राचार्य प्रो ओमप्रकाश राय ने वरीय सहयोगियों के साथ बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड द्वारा कॉलेज में प्रस्तावित आठ टॉयलेट ब्लॉक के लिए जगह चिन्हित करने हेतु कैम्पस का निरीक्षण किया. साथ ही चल रहे कार्यों का निरीक्षण भी किया. बहुत विचार-विमर्श और चर्चा के बाद, प्राचार्य प्रो राय के नेतृत्व में टीम ने 8 नए शौचालय ब्लॉकों के निर्माण के लिए स्थलों को अंतिम रूप दिया.

LS College कैम्पस का निरीक्षण

LS College कैम्पस का निरीक्षण
LS College कैम्पस का निरीक्षण

परिसर में सभी के लिए आसान पहुंच और अन्य सुविधा सुनिश्चित करने के लिए इन स्थानों को रणनीतिक रूप से चुना गया. टीम ने छात्र प्रवाह, मौजूदा इमारतों से निकटता और समग्र परिसर अभिन्यास जैसे कारकों पर भी विचार कर जगह पर निर्णय लिया. प्राचार्य प्रो राय ने कहा की कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य नए हो रहे निर्माण से इस ऐतिहासिक भवन में किसी प्रकार के ढांचागत बदलाव को रोकना है, ताकि इसकी ऐतिहासिक भव्यता में कोई कमी नही आए.

LS College कैम्पस का निरीक्षण
LS College कैम्पस का निरीक्षण
LS College

भोजपुरी विभागाध्यक्ष प्रो जयकांत सिंह ने दिव्यांग व्यक्तियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए शौचालय ब्लॉक डिजाइन करने पर विशेष जोर दिया. अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो जफर सुलतान ने दृष्टिबाधित व्यक्तियों के लिए स्पर्श संकेत और ब्रेल निर्देश शामिल किए जाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा लड़कों और लड़कियों के शौचालयों के लिए अलग-अलग स्थान होने से संभावित सुरक्षा चिंताओं को कम करने में मदद मिलेगी.

प्राचार्य के नेतृत्व में टीम ने चल रहे अन्य निर्माण कार्यों का जायजा भी लिया तथा परियोजना से जुड़े लोगो को जरूरी निर्देश भी दिए. मौके पर प्रो राजीव कुमार, प्रो गोपालजी, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ नवीन कुमार, अर्सलन सिद्दीकी, दीपक कुमार, ऋषि कुमार, सत्येंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all