International Yoga Day 2026 : BRABU में तीन दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ
June 19, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 19 June : International Yoga Day 2026 के अवसर पर बीआरए बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर में तीन दिवसीय योग शिविर का शुभारंभ हुआ। योग प्रशिक्षक डॉ. राजीव कुमार ने योगासन और प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। कर्मचारियों, एनएसएस स्वयंसेवकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
International Yoga Day 2026: BRABU में तीन दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ
आगामी International Yoga Day 2026 (21 जून) के पावन अवसर पर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के नवीन अतिथि गृह परिसर में तीन दिवसीय योग शिविर का भव्य शुभारंभ हुआ। International Yoga Day 2026 के उपलक्ष्य में आयोजित यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय के गरिमामय निर्देश एवं अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।


शिविर के प्रथम दिवस का शुभारंभ प्रातः 6:30 बजे दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलानुशासक (प्रॉक्टर) प्रो. रबीन्द्र कुमार चौधरी, भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. लल्लन कुमार, रसायन शास्त्र विभागाध्यक्ष प्रो. नवेदुल हक, राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ. अनुराधा पाठक तथा पतंजलि केंद्र, मुजफ्फरपुर के जिलाध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक डॉ. राजीव कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर शिविर का उद्घाटन किया।


योग प्रशिक्षक डॉ. राजीव कुमार ने उपस्थित प्रतिभागियों को अत्यंत सरल एवं प्रभावी ढंग से विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। योगाभ्यास की शुरुआत शांतिपाठ से हुई, जिसके बाद योग प्रोटोकॉल के अनुसार विभिन्न आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि International Yoga Day 2026 केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश है। योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

तीन दिवसीय योग शिविर के प्रथम दिन विश्वविद्यालय के कर्मचारियों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों तथा विश्वविद्यालय स्थित पुरुष छात्रावास के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने पूरी सजगता और समर्पण के साथ योगाभ्यास कर इस स्वास्थ्यवर्धक अभियान को सफल बनाया।
Bihar Evening College : बिहार के प्रतिष्ठित कॉलेजों में शुरू होगी इवनिंग शिफ्ट, एलएस कॉलेज मुजफ्फरपुर समेत 10 संस्थानों में पढ़ाई का नया मॉडल @LS_College @brabu_ac_in https://t.co/hwhBhypjwt pic.twitter.com/PXrKerEPC7
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 19, 2026
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि International Yoga Day 2026 के अवसर पर आयोजित यह योग शिविर आगामी दो दिनों तक निरंतर जारी रहेगा, जिसमें योग के विभिन्न आयामों, स्वास्थ्य लाभों तथा जीवन में उसके महत्व से प्रतिभागियों को अवगत कराया जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all