Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay में 9 से 15 जुलाई तक सात दिवसीय का होगा आयोजन
June 26, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 26 June : मुजफ्फरपुर के Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay में 9 से 15 जुलाई 2026 तक सात दिवसीय क्षेत्रीय आचार्य सेवा स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग होगा। राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारतीय ज्ञान परंपरा और योग शिक्षा सहित 22 सत्र आयोजित होंगे।
Bharti Shikshak Prashikshan Mahavidyalay
विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान,उत्तर बिहार प्रांत एवं लोक शिक्षा समिति मुजफ्फरपुर के संयुक्त तत्वावधान में “क्षेत्रीय आचार्य सेवा स्थायित्व प्रशिक्षण वर्ग” का आयोजन 9 जुलाई से 15 जुलाई 2026 तक होगा।
सात दिवसीय इस कार्यशाला में सैद्धांतिक और व्यावहारिक वर्ग आयोजित किये जायेंगे. कुल बाइस सत्रों में देश भर के विभिन्न संस्थानों के विषय विशेषज्ञ एवं विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, दिल्ली से कई अधिकारी इस कार्यशाला में प्रशिक्षण देने हेतु उपस्थित होंगे।

विद्या भारती उच्च शिक्षा संस्थान, उत्तर बिहार प्रांत के अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता ने बताया कि विभिन्न विश्वविद्यालयों के विषय विशेषज्ञ एवं विद्या भारती के पदाधिकारी से संपर्क किया जा चुका है। कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जल्द ही विभिन्न कमेटियों का निर्माण किया जाएगा।
शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह ने बताया कि विद्या भारती उच्च शिक्षा उत्तर बिहार प्रांत के तत्वावधान में पहली कार्यशाला का आयोजन होने जा रहा है। इस कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति, भारतीय ज्ञान परंपरा, पंचपदी शिक्षा, पंच- परिवर्तन, योग शिक्षा, भारतीय सभ्यता- संस्कृति, वसुधैव कुटुंबकम आदि जैसे विभिन्न विषयों को लेकर विशेष व्याख्यान सात दिनों तक चलने वाले हैं। यह कार्यशाला निश्चित रूप से व्यक्तित्व निर्माण, समाज एवं देश निर्माण की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। कार्यक्रम की सफलता को लेकर तैयारियां चल रही है।
Muzaffarpur District Swimming Championship संपन्न, 185 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम https://t.co/1F8VDjLwVH #Muzaffarpur #swimming pic.twitter.com/PtPJiUnnJP
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) June 20, 2026
बैठक में लोक शिक्षा समिति के प्रदेश सचिव श्री रामलाल सिंह, विद्या भारती उच्च शिक्षा उत्तर बिहार प्रांत के सचिव डॉ अमर बहादुर शुक्ला, अध्यक्ष डॉ रजनीश कुमार गुप्ता, सह-सचिव डॉ ललित किशोर, डॉ सत्यनारायण गुप्ता, श्री अवधेश कुमार, प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पाल, प्रशांत कुमार आदि उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all