www.goltoo.in

Muzaffarpur Chess Tournament: मुजफ्फरपुर में 60 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले, विजेताओं को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया

July 5, 2026 | by Goltoo

ch121

Muzaffarpur 5 July : मुजफ्फरपुर में आयोजित तीसरी रंजना कुमारी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता (Muzaffarpur Chess Tournament)में 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विभिन्न वर्गों के विजेताओं को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

Muzaffarpur Chess Tournament: मुजफ्फरपुर में 60 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले

Muzaffarpur Chess Tournament के तहत नयाटोला स्थित थियोसोफिकल लॉज के सभागार में आयोजित तीसरी रंजना कुमारी मेमोरियल शतरंज प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। थियोसोफिकल ऑर्डर ऑफ सोसाइटी एवं चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में जिले के 60 खिलाड़ियों ने अंडर-7, अंडर-9, अंडर-11, अंडर-15 और बालिका वर्ग में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के विजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Muzaffarpur Chess Tournament: मुजफ्फरपुर में 60 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले
Muzaffarpur Chess Tournament: मुजफ्फरपुर में 60 खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले

प्रतियोगिता का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव कुमार, ऑल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, अजय कुमार तथा चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के उपाध्यक्ष उभय रंजन ने स्मृतिशेष रंजना कुमारी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद उदयीमान खिलाड़ी समायरा के साथ शतरंज की पहली बाजी खेलकर किया। मुख्य निर्णायक सौरव आनंद ने बताया कि Muzaffarpur Chess Tournament में सभी वर्गों की प्रतियोगिताएं स्विस लीग पद्धति के तहत चार-चार चक्रों में आयोजित की गईं।

प्रतियोगिता के परिणामों में अंडर-15 वर्ग में त्रिशांत कुमार, अंडर-11 में अद्विक गोयल, अंडर-9 में अयान, अंडर-7 में विहान आनंद तथा बालिका वर्ग में श्रेया राज ने विजेता बनने का गौरव हासिल किया। वहीं अंडर-15 में आदर्श राज, अंडर-11 में आयुष्मान, अंडर-9 में अयांश, अंडर-7 में त्रिजल श्रीवास्तव तथा बालिका वर्ग में समायरा उपविजेता रहे। द्वितीय उपविजेता के रूप में अंडर-15 में रेहान फिरदौस, अंडर-11 में मानिक राज, अंडर-9 में अर्चित, अंडर-7 में अनुराग तथा बालिका वर्ग में स्वाति कुमारी ने स्थान प्राप्त किया।

पुरस्कार वितरण समारोह में डॉ. पी.सी. वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता शरद कुमार सिन्हा, चित्रांश खेल एवं सांस्कृतिक मंच के संयोजक कृष्ण कुमार सिन्हा, सचिव राजेश कुमार सिन्हा, मुकेश रंजन, चन्देश्वर प्रसाद, राकेश कुमार, उभय रंजन, उदय शंकर, सुषमा सिन्हा, अंजना प्रसाद, संदीप कुमार, शरद भारती तथा किलकारी की शिक्षिका कैनाथ आफरीन ने खिलाड़ियों को ट्रॉफी, मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। सभी अतिथियों को भी स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

Muzaffarpur Chess Tournament के समापन समारोह का संचालन अंतरराष्ट्रीय रेटेड खिलाड़ी अभिषेक सोनू ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन ऑल बिहार शतरंज संघ के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा ने दिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, खेल प्रेमी और शतरंज से जुड़े गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all