www.goltoo.in

Muzaffarpur में पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की जयंती मनायी गयी

July 6, 2026 | by Goltoo

ChatGPT Image Jul 6, 2026, 05_35_52 PM

Muzaffarpur 6 July : Muzaffarpur स्थित चेतन साधन इंस्टीट्यूट में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं संस्थापक प्रो. नलिनी रंजन सिंह की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। वक्ताओं ने उनके नैतिक नेतृत्व, जनसेवा और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान को याद किया। पढ़ें पूरी खबर केवल Goltoo News पर।

Muzaffarpur में पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की जयंती मनायी गयी

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और चेतन साधन इंस्टीट्यूट के संस्थापक प्रो. नलिनी रंजन सिंह का जन्मदिन मनाया गया। संस्थान की चेयरपर्सन और प्रो. सिंह की पुत्री श्रीमती सुमिता नूपुर ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके पिता ने राजनीति को हमेशा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े वंचित और उपेक्षित वर्ग की सेवा का माध्यम माना। विधायक और मंत्री के रूप में उनका पूरा कार्यकाल नीतिगत ईमानदारी का एक जीवंत दस्तावेज है। उनकी जनसेवा की भावना और लोगों के जीवन स्तर को सुधारने की प्रतिबद्धता आज भी सभी के लिए अनुकरणीय है।

Muzaffarpur में पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की जयंती मनायी गयी
Muzaffarpur में पूर्व मंत्री प्रो. नलिनी रंजन सिंह की जयंती मनायी गयी

संस्थान के प्राचार्य डॉ. मो. अज़मततुल्लाह ने कहा कि वे केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि एक प्रखर शिक्षाविद थे। अपने सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए कभी किसी परिस्थिति में समझौता नहीं किया।
डॉ. नवीन कुमार ने कहा कि आज के दौर में जब मूल्यपरक राजनीति का संकट है, प्रो. सिंह का नैतिक और ईमानदार जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए एक व्यावहारिक पाठ्यपुस्तक की तरह है, जिससे शिक्षा और सामाजिक कार्य के क्षेत्र में मार्गदर्शन लिया जा सकता है।

समारोह में मुख्य रूप से श्री रामनरेश राय, श्री एसके पांडे, श्री आनंद कुमार, शाहबाज अहमद खान, विजय कुमार, सरोज कुमार, चंचल, अलका रानी, अजय ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

RELATED POSTS

View all

view all