Headlines

बोचहां विधान सभा उपचुनाव : बेबी कुमारी का विरोध अपनी ही पार्टी के लोगों द्वारा

SKJ Law College
Advertisements

Muzaffarpur 10 April : बोचहां विधान सभा उपचुनाव 12 अप्रैल को होनी है.आज चुनाव प्रचार थम जायगा. बेबी कुमारी का विरोध उनकी अपनी ही पार्टी के लोगों ने जनसभा में किया. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के सामने बोचहां भाजपा उम्मीदवार बेबी कुमारी का विरोध जताया. पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जनसभा में कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी हो रही है. उनका इशारा सीधे तौर पर पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा को जनसभा में नहीं बुलाना है.

SKJ Law College
SKJ Law College


भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी की एक बैठक के दौरान बोचहां विधानसभा में होने वाले उपचुनाव उम्मीदवार बेबी कुमारी का जमकर विरोध किया. बिहार बीजेपी अध्यक्ष संजय जयसवाल के सामने बेबी कुमारी के खिलाफ प्रदर्शन किया. मुजफ्फरपुर में पार्टी के लिए मेहनत करने वाले पुराने कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है. एक कार्यकर्ता ने कहा पार्टी के कार्यकर्ता जिन्होंने वास्तव में पार्टियों निर्वाचन क्षेत्र के लिए कड़ी मेहनत की है उनका घेराव किया जा रहा है और इसके ऊपर भी उम्मीद करते हैं कि हम उनके लिए वोट मांगेंगे.

SKJ Law College

एक वीडियो भी सामने आई है जिसमें कार्यकर्ता कहते सुने जाएंगे बेबी कुमारी झूटी है उन्होंने 6 महीने पहले घोषणा की थी कि उन्होंने एक सड़क बनवाई है लेकिन असल में उस सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं.


गौरतलब है कि बोचहां विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव भाजपा भी लड़ रही है यह सीट एनडीए के सहयोगी मुकेश साहनी के नेतृत्व वाले विकासशील इंसान पार्टी के पास थी. पहले 2015 में बेबी कुमारी ने सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी. बाद में बीजेपी में शामिल हो गई. 2020 के एनडीए के सीट बंटवारे के समझौते के बाद यह सीट वीआईपी के खाते में चली गई थी. यहां से मुसाफिर पासवान को जीत मिली थी, जिनका निधन पिछले साल नवंबर में हो गया. इसके बाद से यह सीट खाली थी जिसका चुनाव आगामी 12 अप्रैल को होना है.

#Biharnews #Muzaffarpurnews #Bochahan