Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 july : मुजफ्फरपुर के RDS College के 78वें स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, टॉपर सम्मान, NET-JRF सफल विद्यार्थियों का सम्मान तथा ‘वर्तिका’ पत्रिका का लोकार्पण हुआ।

RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस

रामदयालु सिंह महाविद्यालय (आरडीएस कॉलेज), मुजफ्फरपुर के 78वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक उल्लास के साथ किया गया। समारोह में कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय, पूर्व कुलपति डॉ. रिपूसूदन श्रीवास्तव, प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार सहित कई शिक्षाविदों, पूर्व प्राचार्यों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मेधावी छात्रों के सम्मान, कॉलेज पत्रिका एवं पुस्तक के लोकार्पण ने समारोह को यादगार बना दिया।

RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस
RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस
RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस
RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस
RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस
RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस

कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के कुलगीत से हुई, जिसमें खुशी, शिवानी, प्रणव और शाश्वत ने भाग लिया। इसके बाद गणेश वंदना में पियूष, कोमल, रिया, साक्षी, पलक एवं पायल ने आकर्षक प्रस्तुति दी। ऋतंभरा द्वारा प्रस्तुत एकल नृत्य “मोहे पनघट पर नंदलाल छेड़ गयो रे” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं “आज मिथिला नगरिया निहाल सखिया” लोकगीत और कृष्ण-राधा समूह नृत्य ने सभागार में सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक प्रस्तुत की। अपूर्व ने “रहे ना रहे हम” गीत की सुमधुर प्रस्तुति देकर खूब सराहना बटोरी।

Advertisements
RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस
RDS College Muzaffarpur में स्थापना दिवस
RDS College

समारोह के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सांस्कृतिक प्रतिभागियों के साथ-साथ विरासत टीम के डॉ. आरती, डॉ. प्रियंका दीक्षित, डॉ. कृतिका वर्मा, डॉ. स्नेह लता, डॉ. सुमन लता, डॉ. हसन रजा एवं कुमारी निधि को प्राचार्य द्वारा सम्मानित किया गया। इसके अलावा विभिन्न विभागों के टॉपर तथा NET और JRF परीक्षा में सफलता प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को भी सम्मानित कर उनकी उपलब्धियों की सराहना की गई।

रडीएस कॉलेज की ऐतिहासिक पत्रिका "वर्तिका" तथा डॉ. कृतिका वर्मा द्वारा स्नातक छात्रों के लिए लिखी गई पुस्तक "कंज्यूमर बिहेवियर" का कुलपति, प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।
RDS College की ऐतिहासिक पत्रिका “वर्तिका” का कुलपति, प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।
रडीएस कॉलेज की ऐतिहासिक पत्रिका "वर्तिका" तथा डॉ. कृतिका वर्मा द्वारा स्नातक छात्रों के लिए लिखी गई पुस्तक "कंज्यूमर बिहेवियर" का कुलपति, प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।
डॉ. कृतिका वर्मा द्वारा स्नातक छात्रों के लिए लिखी गई पुस्तक “कंज्यूमर बिहेवियर” का कुलपति, प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया।

स्थापना दिवस के अवसर पर आरडीएस कॉलेज की ऐतिहासिक पत्रिका “वर्तिका” तथा डॉ. कृतिका वर्मा द्वारा स्नातक छात्रों के लिए लिखी गई पुस्तक “कंज्यूमर बिहेवियर” का कुलपति, प्राचार्य एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि इस प्रकार के प्रकाशन संस्थान में लेखन, अध्ययन और बौद्धिक विमर्श की संस्कृति को मजबूत करते हैं।

RDS College
RDS College

समारोह का उद्घाटन करते हुए कुलपति डॉ. दिनेश चंद्र राय ने कहा कि रामदयालु सिंह महाविद्यालय का इतिहास अत्यंत गौरवशाली रहा है। इस संस्थान ने राजनीति, समाज सेवा, विज्ञान और साहित्य सहित अनेक क्षेत्रों में देश को उत्कृष्ट व्यक्तित्व दिए हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक ज्ञान के मार्गदर्शक हैं और विद्यार्थी शिक्षा व्यवस्था का केंद्र बिंदु हैं। मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प ही सफलता का वास्तविक आधार हैं।

Prof Ripusudan Srivastav in RDS College
Prof Ripusudan Srivastav in RDS College

पूर्व कुलपति डॉ. रिपूसूदन श्रीवास्तव ने अपने छात्र जीवन और शिक्षक के रूप में बिताए अनुभव साझा करते हुए कहा कि शिक्षक और छात्र का संबंध विश्वास एवं सम्मान पर आधारित होता है। उन्होंने आरडीएस कॉलेज की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और मिनर्वा क्लब जैसी संस्थाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि इस संस्थान ने हमेशा शिक्षा के साथ संस्कारों को भी महत्व दिया है।

RDS College

प्राचार्य डॉ. शशि भूषण कुमार ने सभी अतिथियों का अंगवस्त्र एवं कॉलेज पत्रिका भेंट कर स्वागत किया। उन्होंने महाविद्यालय के पिछले वर्षों में हुए विकास कार्यों का विस्तृत रोडमैप प्रस्तुत करते हुए कहा कि शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थी मिलकर संस्थान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। वहीं हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. रमेश प्रसाद गुप्ता ने कॉलेज के समृद्ध इतिहास पर प्रकाश डाला, जबकि पूर्व प्राचार्य डॉ. बी.के. आजाद ने अपने अनुभव साझा किए।

RDS College
RDS College

स्थापना दिवस समारोह में पूर्व प्राचार्य, शिक्षकों, विभिन्न महाविद्यालयों के प्राचार्यों, विश्वविद्यालय पदाधिकारियों, सिंडिकेट सदस्यों, एनटीपीसी के प्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक और सफल बना दिया।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.