Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 11 Augsut : BRABU में विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में शिक्षक-कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरू किया। 25 अगस्त तक रोजाना आधे घंटे विरोध किया जाएगा।

BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू

बी.आर ए.बिहार विश्वविद्यालय (BRABU) के विश्वविद्यालय विभागों व महाविद्यालयों के शिक्षक-कर्मचारी प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में आज से आधे घंटे के लिए धरना-प्रदर्शन शुरू किए.

राज्य के विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के स्वायत्तता खात्मे सम्बन्धी प्रस्तावित ‘विश्वविद्यालय अधिनियम-2026’ के विरोध में बिहार राज्य विश्वविद्यालय व महाविद्यालय शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के चरणबद्ध संघर्षात्मक व आन्दोलनात्मक कार्यक्रम के आह्वान के तीसरे चरण के घोषित कार्यक्रमानुसार दिनांक 11.08 2026 से 25.08.2025 तक आधे घंटे (1.30-2.00 के बीच) के लिए अपने-अपने कार्य-स्थल पर प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक के विरोध में प्रदर्शन के आज पहले दिन बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय के विश्वविद्यालय कार्यालय व विश्वविद्यालय विभागों एवं महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी अपने-अपने कार्य-स्थल पर एक जगह इकट्ठा होकर प्रस्तावित विधेयक के विरोध में नारे लगाए और एकजुटता का प्रदर्शन किए।

Advertisements
BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू
BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू

बी.आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के संयोजक-मंडल के सदस्य-गण डॉ.सुनील कुमार सिंह, प्रो.रमेश प्रसाद गुप्ता, प्रो.ललन कुमार झा, श्री राजीव कुमार व श्री राम कुमार ने संघर्षात्मक कार्यक्रम के तीसरे चरण के संघर्षात्मक कार्यक्रम को एकजुटता से आगाज करने के लिए सबके प्रति आभार प्रकट किया।

BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू
BRABU में शिक्षक-कर्मचारियों का प्रदर्शन शुरू

शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सभी नेतृत्वकारी साथियों ने शिक्षकों-कर्मचारियों को प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक-2026 के विरोध में एकजुट हो राज्य स्तरीय संघर्षात्मक कार्यक्रम में निरंतर पूर्णरूपेण साथ देने के लिए एक बार पुन: आभार प्रकट किया तथा ऐसे ही आगे भी निरंतर एकजुटता, सजगता व साथ बनाए रखने को कहा, ताकि सरकार यह प्रस्तावित विश्वविद्यालय विधेयक किसी तरह लागू नहीं कर पाए।

वही बी आर.ए.बिहार विश्वविद्यालय शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघर्ष मोर्चा के सभी नेतृत्वकारी साथियों ने संघर्षात्मक कार्यक्रम के चौथे चरण को पुन:स्मरित कराया; जिसमें आगामी 05 सितम्बर, 2026 (शिक्षक दिवस) को प्रस्तावित विधेयक के दुष्प्रभावों से सम्बन्धी सभी शिक्षक-शिक्षकों-शिक्षकेत्तर कर्मी छात्र-संवाद करेंगे।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.