Muzaffarpur 14 August : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, गायघाट (Degree College Gayghat,बी.आर.ए. बिहार विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई) में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के उपलक्ष्य में ‘स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति एवं समस्त महाविद्यालय परिवार द्वारा किया गया।
Degree College Gayghat
प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. पयोली के निर्देशन में हुआ। इस दौरान बर्सर डॉ. अर्धेंदु भी उपस्थित रहे। महाविद्यालय की सांस्कृतिक समिति के कार्यों की देखरेख डॉ. ज्योति रानी, डॉ. विशाल तिवारी एवं सुश्री अंजू प्रकाश द्वारा की जा रही है। इस अवसर पर महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण डॉ. सुशील कुमार, श्री गणेश महतो, डॉ. शिल्पा उपाध्याय, डॉ. दत्तात्रेय एवं डॉ. उपांशु भी मौजूद रहे।

प्रतियोगिता में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पोस्टर एवं स्लोगन के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने अपनी रचनाओं के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति एवं नागरिक जिम्मेदारी से जुड़े विचारों को अभिव्यक्त किया।

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में खुशी कुमारी, शहजहाँ खातून, वंदना कुमारी, अनीता कुमारी, शालू कुमारी, सविता कुमारी, नविता कुमारी, इंद्रासन कुमारी, साधना कुमारी, सोनम कुमारी, रिंकू कुमारी, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, जीतू कुमार, राजेश कुमार एवं नंदन कुमार शामिल रहे।
प्राचार्या डॉ. पयोली एवं उपस्थित सभी अध्यापकों ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी रचनात्मक प्रस्तुतियों की सराहना की।
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को LS College में सीआरपीएफ द्वारा भव्य बैंड डिस्प्ले का आयोजन किया गया। https://t.co/BPR9bDw7Um #Muzaffarpur #crpf @LS_College pic.twitter.com/uCXhNGJkvh
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 14, 2026
विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों एवं स्लोगनों को 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह के दौरान महाविद्यालय परिसर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रतियोगिता के विजेताओं को 5 सितंबर, शिक्षक दिवस के अवसर पर पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.