Muzaffarpur News
Advertisements

Patedhi Belsar 14 August : Degree College Patedhi Belsar में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत एवं महाविद्यालय से परिचय कराने के उद्देश्य से एक भव्य ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

Degree College Patedhi Belsar में ओरिएंटेशन कार्यक्रम

इस अवसर पर विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, पाठ्यक्रम, परीक्षा प्रणाली, अनुशासन, एवं अन्य शैक्षणिक सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में उपस्थिति
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. रेशमा सुल्ताना, समस्त शिक्षकगण एवं नवप्रवेशित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisements
Degree College Patedhi Belsar
Degree College Patedhi Belsar

डॉ. रेशमा सुल्ताना ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “आप सभी इस महाविद्यालय की पहली पीढ़ी हैं। नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत से आप न केवल अपना बल्कि पूरे प्रखंड का नाम रोशन करेंगे।” उन्होंने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच एवं पाठ्येतर तथा रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए भी प्रेरित किया।

विद्यार्थियों की प्रतिक्रिया
ओरिएंटेशन के दौरान नवागत विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा किए। छात्रों ने कहा कि “प्रखंड में राजकीय डिग्री महाविद्यालय खुलने से हमें उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। यह हमारे लिए गर्व और खुशी की बात है।”

Degree College Patedhi Belsar
Degree College Patedhi Belsar

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को नए शैक्षणिक परिवेश से सहजता से जोड़ना, उनमें आत्मविश्वास जगाना तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार करना रहा।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.