रियल पब्लिक स्कूल, शेरपुर Muzaffarpur में काव्यपाठ, सम्मान समारोह और राष्ट्रभक्ति के संदेश ने बांधा समां
August 14, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 14 August : Muzaffarpur के रियल पब्लिक स्कूल में एम.एस. केशरी पब्लिकेशन की देशभक्ति काव्य संध्या में शहीदों को श्रद्धांजलि और साहित्यकारों का सम्मान किया गया।
रियल पब्लिक स्कूल, शेरपुर Muzaffarpur
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त 2026 को रियल पब्लिक स्कूल, शेरपुर, Muzaffarpur में देशभक्ति, साहित्य और सम्मान का अद्भुत संगम देखने को मिला। एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका एवं कवयित्री मुस्कान केशरी, भामती मंच की प्रभारी एवं मैथिली परिषद की उपाध्यक्ष सविता चौधरी, रियल पब्लिक स्कूल के संस्थापक मनोज जी तथा विद्यालय के प्राचार्य प्रमोद कुमार सिंह के सहयोग से कार्यक्रम का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भामती मंच एवं रियल पब्लिक स्कूल परिसर की ओर से साहित्य और समाज के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय मुस्कान केशरी जी का सम्मान किया गया। वहीं, एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की संस्थापिका मुस्कान केशरी द्वारा दोनों संस्थानों से जुड़े सदस्यों को सम्मानित कर उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

काव्य और देशभक्ति से गूंजा मंच
कार्यक्रम में काव्यपाठ के माध्यम से शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांवड़ियों की सेवा एवं सामाजिक सरोकारों के प्रति योगदान के लिए एम. एस. केशरी पब्लिकेशन की ओर से सुजाता शर्मा, सदैव सौरभ, पियूष कुमार, दीपा श्रीवास्तव एवं अरूप कुमार दास को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का प्रभावशाली मंच संचालन स्वयं मुस्कान केशरी ने किया। उन्होंने अपनी सशक्त संचालन शैली से पूरे कार्यक्रम को जीवंत बनाए रखा और बीच-बीच में अपने अनमोल मुक्तकों एवं रचनाओं की प्रस्तुति से श्रोताओं की खूब वाहवाही बटोरी।
काव्यपाठ का शुभारंभ सुजाता शर्मा जी ने माँ सरस्वती की वंदना से किया। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से शहीदों को नमन करते हुए राष्ट्रप्रेम की भावना को स्वर दिया। सदैव सौरभ ने बच्चों को समर्पित कविता प्रस्तुत की तथा वीर सैनिकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।
वरिष्ठ कवयित्री दीपा श्रीवास्तव की मनभावन कविता ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। पियूष कुमार का प्रभावशाली काव्यपाठ भी खूब सराहा गया। वहीं, अरूप कुमार दास ने पहली बार मंच पर अपनी कविता प्रस्तुत की। पहली मंचीय प्रस्तुति होने के बावजूद उनका आत्मविश्वास और प्रस्तुति काफी प्रभावी रही तथा उपस्थित श्रोताओं ने उनका उत्साहवर्धन किया।
Degree College Gayghat में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन https://t.co/l1ehpF3CwT #Muzaffarpur #independenceday pic.twitter.com/NaBzfkPa9O
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 14, 2026
वरिष्ठ कवियों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
कार्यक्रम में वरिष्ठ कवि डॉ. विजय पाठक ने जब अपनी सशक्त काव्य प्रस्तुति दी तो श्रोता दीर्घा तालियों से गूंज उठी। उनकी रचना ने उपस्थित साहित्यप्रेमियों को विशेष रूप से प्रभावित किया।
वहीं वरिष्ठ कवि एवं शिक्षक धीरज कुमार झा की गुरु-शिष्य संबंधों को समर्पित कविता ने कार्यक्रम में भावनात्मक रंग भर दिया। उनकी रचना को मंचासीन अतिथियों एवं श्रोताओं ने खूब सराहा।
कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों एवं सहयोगियों को सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित यह साहित्यिक आयोजन देशभक्ति, सम्मान, सेवा और साहित्य की सुंदर त्रिवेणी बनकर सामने आया।
कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि देश के वीर शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि केवल स्मरण से नहीं, बल्कि साहित्य, संस्कार, सेवा और राष्ट्रप्रेम की भावना को समाज में जीवित रखने से भी दी जाती है। रियल पब्लिक स्कूल का परिसर देर तक कविता, तालियों और राष्ट्रभक्ति की भावनाओं से गूंजता रहा।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all