www.goltoo.in

RLMS College 80वां स्वतंत्रता दिवस भारी हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया

August 15, 2026 | by Goltoo

goltoo (27)12 (2)

Muzaffarpur 15 August : डॉ. राम मनोहर लोहिया स्मारक महाविद्यालय (RLMS College) में 80वां स्वतंत्रता दिवस भारी हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया I महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. मनोज कुमार ने आन-बान और शान के साथ झंडोत्तोलन किया एवं राष्ट्रगान की गूंज और भारत माता के जयकारों के बीच तिरंगे को सलामी दी गई।

RLMS College 80वां स्वतंत्रता दिवस

समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य ने देश की आजादी के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले महान सपूतों को याद किया। उन्होंने मंगल पांडे, रानी लक्ष्मीबाई, वीर कुंवर सिंह, खुदीराम बोस और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के संघर्षों की चर्चा करते हुए युवाओं को उनकी वीरता से अवगत कराया। इसके साथ ही, उन्होंने मुजफ्फरपुर की धरती के महान स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद जुब्बा साहनी के बलिदान को विशेष रूप से याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की I

प्राचार्य ने जोर देकर कहा कि डॉ. राम मनोहर लोहिया के विचारों और आदर्शों पर चलकर ही एक समतामूलक, सामाजिक और मानवतावादी शिक्षित समाज की स्थापना की जा सकती है। उन्होंने कहा, “आज भी जब सरहद पर कोई चुनौती आती है, तो हमारे देश का सिपाही सबसे पहले अपने सीने पर गोली खाता है। इस कठिन तपस्या से मिली आजादी को अक्षुण्ण रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।”

RLMS College 80वां स्वतंत्रता दिवस
RLMS College 80वां स्वतंत्रता दिवस

2047 तक भारत को ‘विकसित राष्ट्र’ बनाने का आह्वान राष्ट्र के भविष्य का खाका खींचते हुए डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि साल 2047 में जब देश आजादी की शताब्दी मनाए, तब हम गर्व से कह सकें कि भारत अब ‘विकासशील’ नहीं, बल्कि एक पूर्ण ‘विकसित राष्ट्र’ बन चुका है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे किसी भी समस्या का समाधान शांति और संवाद के मार्ग पर चलकर खोजें। युवाओं को देश का कर्णधार बताते हुए उन्होंने अनुरोध किया कि वे अपनी ऊर्जा और प्रतिभा से आने वाले वक्त को और भी स्वर्णिम व गौरवशाली बनाएं।

मंच का संचालन एनसीसी के पदाधिकारी डॉ. रमेश कुमार विश्वकर्मा ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, शिक्षकेतर कर्मचारी, एनसीसी के कैडेट, और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, जिनके चेहरों पर राष्ट्र के प्रति गौरव और संकल्प की चमक साफ दिखाई दे रही थी।

RELATED POSTS

View all

view all