Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 20 February : डॉल्फिन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में कराया जा रहा है सांसद Legend T20 क्रिकेट कप सांसद Legend T20 क्रिकेट कप मुसहरी इटीसी ग्राउंड में खेला जा रहा है.इटीसी ग्राउंड में खेला जा रहा सांसद Legend T20 क्रिकेट कप का उद्घाटन माननीय सांसद श्री अजय निषाद जी के द्वारा किया गया.

BGSF & UBGB Team

मैच में खिलाड़ियों के परिचय के बाद टॉस किया, गया टॉस जीतकर बीजीएसएफ बिहार गवर्मेंट सर्विस की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 104 रन 18 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर बनाया जिसमें बीजीएसएफ के बल्लेबाज नीतीश ने 22 रन बनाए आदित्य ने 29 रन और बैजू ने 22 रन बनाए.

MP Ajay Nishad with Team

गेंदबाजी में यूबीजीबी यानी ग्रामीण बैंक के गेंदबाज कुंदन किशोर तीन विकेट और अंकित को भी तीन विकेट मिले रिशु ने एक विकेट लिया जवाब में बल्लेबाजी करते हुए उत्तर बिहार ग्रामीण बैंक की टीम ने रिशु की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत जिसमें उन्होंने 43 रन बनाए और नाबाद रहे 10 ओवरों में ही मैच को जीत लिया 105 रनों का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जिसमें कुंदन झा ने 23 रनों का योगदान दिया अपने टीम के लिए और मैच को 8 विकेट से जीत लिया.

Advertisements
Legend T20 Cup organised by Dolphin Cricket Academy

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार यूबीजीबी टीम के रिशु को दिया गया.

मैच में विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक श्रीमती बेबी कुमारी तथा पराशर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ बृजेश कुमार भी मैदान में मौजूद थे जबकि माननीय सांसद ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा खेलो इंडिया अभियान को आगे बढ़ाने की बात कही.

#muzaffarpurcricket #cricket #muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.