www.goltoo.in

LS College की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने युवा आपदा मित्रों को सम्मानित किया

August 17, 2026 | by Goltoo

lsc12 (2)

Muzaffarpur 17 August : LS College की प्राचार्या प्राे. कनुप्रिया ने अपने कार्यालय में युवा आपदा मित्र आवासीय प्रशिक्षण शिविरों के उत्कृष्ट प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

LS College युवा आपदा मित्र सम्मानित

तिरहुत फिजिकल कॉलेज में आयोजित महिला एवं पुरुष बैच के टॉपर्स को प्रमाण पत्र, मेडल और ट्रॉफी प्रदान की गई।

महिला आवासीय प्रशिक्षण शिविर में संजना कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया। अन्य उल्लेखनीय प्रतिभागियों में स्मृति चौधरी, नाहिदा परवीन, अभिलाषा कुमारी और सोनी कुमारी शामिल रहीं।

पुरुष आवासीय प्रशिक्षण में ऋषिकेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि दिव्यांशु कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अमन गुप्ता ने समग्र रूप से आठवां स्थान हासिल किया।

LS College की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने युवा आपदा मित्रों को सम्मानित किया
LS College की प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने युवा आपदा मित्रों को सम्मानित किया

इस अवसर पर प्राचार्या प्रो. कनुप्रिया ने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी को बधाई देते हुए उनके लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए कहा, “जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक आपदाओं के इस दौर में किसी राष्ट्र की असली ताकत सिर्फ बुनियादी ढांचे में नहीं, बल्कि अपने युवाओं की तैयारी और संवेदना में होती है। ये युवा आपदा मित्र उस नई पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करते हैं, जो संकट आने का इंतजार नहीं करती, बल्कि खुद को तैयार कर संकट और समाज के बीच खड़ी हो जाती है।

एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ. शशिकांत पाण्डेय ने आपदा मित्र प्रशिक्षण पूरा करने पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि आपदा के समय युवा शक्ति जब प्रशिक्षित होकर मैदान में उतरती है, तो राहत कार्य तेज और प्रभावी हो जाते हैं।

LS College के छात्रों छात्राओं की इस सफलता पर बधाई देने वालों में प्रो. टीके डे, प्रो शैलेंद्र सिन्हा, प्रो एसआर चतुर्वेदी, डॉ वार्णेश्वर शर्मा, डॉ वेदप्रकाश दुबे, डॉ संध्या कुमारी, डॉ राजेश अनुपम, डॉ नवीन कुमार, डॉ आनंद कुमार सिंह सहित अन्य शामिल रहे।

RELATED POSTS

View all

view all