Inter College Badminton के पुरुष वर्ग में आर.डी.एस कॉलेज एवं महिला वर्ग में LS College फाइनल में
August 17, 2026 | by Goltoo
Muzaffarpur 17 August : आर.डी.एस कॉलेज के मेजबानी में दो दिवसीय Inter College Badminton प्रतियोगिता आर.डी.एस कॉलेज के इनडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में प्रारंभ हुई।
Bihar University Inter College Badminton
Bihar University Inter College Badminton का विधिवत्त उद्घाटन आर.डी.एस कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर शशि भूषण कुमार ने बैडमिंटन खेल कर किया। इस प्रतियोगिता में बी. आर.ए.बिहार यूनिवर्सिटी के पुरुष वर्ग में कुल 10 एवं महिला वर्ग में 8 कॉलेजों की टीमों ने भाग लिया। मैच की शुरुआत होने से पूर्व कॉलेज के प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व को समझाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
आज पुरुष वर्ग में कुछ कुल आठ मुकाबले खेले गए। पुरूष वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आरडीएस कॉलेज ने अल एन डी मोतिहारी कॉलेज को 3- 0 से, डी.सी कॉलेज हाजीपुर ने आर.एम.एल.एस कॉलेज मुजफ्फरपुर को 3-0, से, एम.जे.के कॉलेज बेतिया ने एल.एस कॉलेज मुजफ्फरपुर को 3- 0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में आर.डी.एस कॉलेज मुजफ्फरपुर ने एल.एन मिश्रा कॉलेज मुजफ्फरपुर को 3-0 से एवं एम.जे.के कॉलेज बेतिया ने डी.सी कॉलेज हाजीपुर को 3-2 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।

वहीं महिला वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में एलएस कॉलेज ने एमजेके कॉलेज बेतिया को 2-0 से, आर.बी.बी.एम कॉलेज मुजफ्फरपुर ने डी.सी कॉलेज हाजीपुर को 2-0से, एम.एस.के.वी कॉलेज मुजफ्फरपुर ने एल.एन.टी कॉलेज मुजफ्फरपुर को 2-0 से, तिरहुत कॉलेज आफ फिजिकल एजुकेशन ने आर.डी.एस कॉलेज मुजफ्फरपुर को 2-0 से, पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
वहीं महिला वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में एल.एस कॉलेज ने आर.बी.बी.एम कॉलेज मुजफ्फरपुर को 2-0 से , एवं एम.एस.के.बी कॉलेज मुजफ्फरपुर ने तिरहुत कॉलेज ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन कॉलेज की टीम को 2-0 पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।
भागलपुर में होने वाली राज्य स्तरीय Youth Basketball Championship के लिए मुजफ्फरपुर टीम घोषित https://t.co/cG7MAAfS5k #Muzaffarpur #basketball #youthbasketball pic.twitter.com/6paIpaIwcJ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 16, 2026
इंटर कॉलेज बैडमिंटन प्रतियोगिता में मंच संचालन आरडीएस कॉलेज के निदेशक शारीरिक शिक्षा डॉ रवि शंकर कुमार ने किया वहीं स्वागत संबोधन डॉ नीरज मिश्रा,और डॉ अमर ज्योति के द्वारा किया गया।
मौके पर डॉ राजेश अनुपम लंगट सिंह कॉलेज,डॉ नीलू,आर बी बी एम कॉलेज,डॉ अभय कुमार,डॉ अमित डी सी कॉलेज,डॉ जीतेश एम जे के कॉलेज बेतिया, विजय कुमार, मुजफ्फरपुर जिला बैडमिंटन संघ के सचिव नीरज कुमार सिंह उपस्थित रहे।
मैच के दौरान विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ अशोक कुमार साह उपस्थित रहे,उनके साथ श्री महेंद्र प्रसाद की भी उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।
RELATED POSTS
View all