www.goltoo.in

Muzaffarpur के डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को मिला ‘शंभू आगेही साहित्य शिखर सम्मान’

August 25, 2026 | by Goltoo

prasunn jee

Muzaffarpur 25 August : हिंदी साहित्य के क्षेत्र में अपने विशिष्ट एवं उल्लेखनीय योगदान के लिए रैनी, Muzaffarpur निवासी वरिष्ठ कवि, साहित्यकार एवं सुप्रसिद्ध होम्योपैथ चिकित्सक डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को 24 अगस्त 2026को ‘शंभू आगेही साहित्य शिखर सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

Muzaffarpur के डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को सम्मान

यह सम्मान उन्हें हिंदी समाहार मंच, दरभंगा (बिहार) द्वारा आयोजित साहित्यकार शंभू आगेही स्मृति राष्ट्रीय कवि सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में आयोजित इस गरिमामय समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए अनेक प्रतिष्ठित साहित्यकारों एवं कवियों की उपस्थिति रही।

समारोह में प्रसिद्ध बज्जिका एवं हिंदी कवि शारदाचरण बाबू, सुप्रसिद्ध कवयित्री एवं साहित्यकार डॉ. पुष्पा गुप्ता, डॉ. ऊषा किरण श्रीवास्तव, साहित्यकार पवन कुमार वर्मा, डॉ. सुप्रिया सोनी, साहित्यकार नंद किशोर साहू, सविता राज, युवा साहित्यकार कुमार संदीप सहित कई नामचीन साहित्यिक हस्तियां उपस्थित थीं।

Muzaffarpur के डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को मिला ‘शंभू आगेही साहित्य शिखर सम्मान’
Muzaffarpur के डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को मिला ‘शंभू आगेही साहित्य शिखर सम्मान’

डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ लंबे समय से साहित्य और चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए हैं। उनकी साहित्यिक संवेदना, सृजनशीलता एवं समाज के प्रति प्रतिबद्धता ने उन्हें साहित्य जगत में एक सम्मानित स्थान दिलाया है। उन्हें प्राप्त इस प्रतिष्ठित सम्मान से साहित्यप्रेमियों एवं हिंदी साहित्य जगत में हर्ष का माहौल है।

समारोह में संस्था के अध्यक्ष अमिताभ कुमार ने आगत अतिथियों का स्वागत किया तथा साहित्यकार शंभू आगेही के साहित्यिक अवदान और उनके व्यक्तित्व-कृतित्व को स्मरण करते हुए साहित्य के प्रति समर्पण की भावना को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

डॉ. विजय कुमार पाठक ‘प्रसून’ को मिले इस सम्मान को साहित्य जगत ने उनके साहित्यिक योगदान का सम्मान बताते हुए उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।

RELATED POSTS

View all

view all