www.goltoo.in

Muzaffarpur Railway Station बनेगा विश्वस्तरीय डिजाइन सार्वजनिक

July 17, 2022 | by Goltoo

Muzaffarpur Railway Station बनेगा विश्वस्तरीय

स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत बनने वाली मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस होगी.

Muzaffarpur 17 July : मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तर का बनाने के लिए इसकी डिजाइन को अब सार्वजनिक कर दिया गया है. स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत बनने वाली मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय यात्री सुविधाओं से लैस होगी. मुजफ्फरपुर रेलवे जंक्शन की बिल्डिंग तीन मंजिला होगी और विश्वस्तरीय होगी.

हवाई अड्डों वाली सुविधा मिलेगी टर्मिनल यानि प्लेटफॉर्म पर आने के लिए.

हवाई अड्डों वाली सुविधा मिलेगी टर्मिनल यानि प्लेटफॉर्म पर आने के लिए.

Muzaffarpur Railway station

मुजफ्फरपुर जंक्शन पर बाहर की तरफ से वैशाली के शांति स्तूप को दर्शाया गया है. भूमि विकास प्राधिकरण आरएलडीए द्वारा दिल्ली की कंसल्टेड नक्शा और तस्वीरें बनवाई है. लगभग 400 करोड़ की अनुमानित लागत होगी जंक्शन बिल्डिंग की. वैशाली की विश्व शांति स्तूप बाहर की तरफ से आपका आपका स्वागत करेगी .उम्मीद है 3 साल बनने में लगेंगे.

Future of Railway Station
Muzaffarpur Railway station

मुजफ्फरपुर अति आधुनिक जंक्शन की बिल्डिंग ग्रीन बिल्डिंग के रूप में विकसित की जाएगी. वेंटिलेशन की अच्छी व्यवस्था होगी और एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आने जाने के लिए एस्केलेटर की भी व्यवस्था होगी और भी अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं स्टेशन परिसर के अंदर मिलेगी. यात्रियों को स्टेशन पुनर्विकास योजना के अंतर्गत 12 स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाना है जिसमें मुजफ्फरपुर के अलावा गया मोतिहारी बेगूसराय बरौनी दरभंगा सीतामढ़ी राजेंद्र नगर बक्सर धनबाद और डीडीयू दीनदयाल उपाध्याय शामिल है.

#muzaffarpurrailwaystation #Muzaffarpurnews #Muzaffarpurstation

RELATED POSTS

View all

view all