Muzaffarpur News
Advertisements

लोडेड पिस्टल के साथ पकड़े गए अमन कुमार ने बताया कि सूतापट्टी के व्यवसाई ने हत्या की सुपारी दी थी. सूतापट्टी के व्यवसाई ने ₹३ लाख में एक बैंक मैनेजर को ठिकाने लगाने के लिए रुपए दिए थे.

Muzaffarpur 17 July : मुजफ्फरपुर में लोडेड पिस्टल के साथ पकड़े गए शातिरों ने सनसनीखेज खुलासे किए हैं आप भी चौंक जाएंगे. लोडेड पिस्टल के साथ पकड़े गए अमन कुमार ने बताया कि सूतापट्टी के व्यवसाई ने हत्या की सुपारी दी थी. सूतापट्टी के व्यवसाई ने ₹3 लाख में एक बैंक मैनेजर को ठिकाने लगाने के लिए रुपए दिए थे.

ठिकाने लगाने के बाद भी 2 बीघा जमीन की पेपर लाने की बात की गई. अमन के पकड़ आने के बाद कई और की गिरफ्तारियां हुई है. छानबीन की जा रही है. अब पुलिस अपनी दबिश सुतापट्टी के व्यवसाई पर बढ़ा रही है. मुजफ्फरपुर पुलिस पुख्ता सबूत जुटाने में लगी है और अमन के साथ साथ प्रफुल्ल कुमार जीतू शुभम कुणाल की भी गिरफ़्तारी हुई है शुभम ने पिस्टल और गोली की सप्लाई की थी.


मुजफ्फरपुर के कई पैसेवाले व्यवसाई जमीन खरीद बिक्री के कार्य में लगे हैं. कुछ का कार्य सूद पर पैसे लगाना भी है. एक सराफा के पैसे वापस न मिलने से आहत होकर, दो दिन पूर्व पोखर में कूद आत्महत्य कर ली थी. पैसों को दो चार गुना कम समय में करने के कारण इस तरह के परिणाम तक पहुँच जाते है.

Advertisements

#Muzaffarpurnews #Crimenews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.