Shyamnandan Sahay College Muzaffarpur में विदाई समारोह
Muzaffarpur 31 August : Shyamnandan Sahay College Muzaffarpur में विदाई समारोह हुआ। प्रो. तरुण कुमार, विद्या भूषण, उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष अंसार अहमद और पूनम कुमारी को सम्मानित कर विदाई दी गई।
Shyamnandan Sahay College Muzaffarpur में विदाई समारोह
Shyamnandan Sahay College, बेला, मुजफ्फरपुर में सोमवार को सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षक एवं कर्मचारियों के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने की। समारोह में महाविद्यालय के चार कर्मियों को उनकी दीर्घकालीन एवं समर्पित सेवाओं के उपरांत भावभीनी विदाई दी गई।
समारोह में इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक प्रो. तरुण कुमार, मनोविज्ञान विभाग के प्रयोगशाला प्रभारी श्री विद्या भूषण तथा भूगोल विभाग की प्रयोगशाला प्रभारी श्रीमती पूनम कुमारी को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई। महाविद्यालय परिवार ने उनके दीर्घ सेवाकाल की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

शिक्षक वर्ग से प्रो. डॉ. तरुण कुमार, इतिहास विभाग, ने वर्ष 1988 से 2026 तक तथा प्रो. डॉ. अंसार अहमद, उर्दू विभाग, ने वर्ष 1989 से 2025 तक महाविद्यालय में अपनी सेवाएँ दीं।
वहीं, शिक्षकेतर कर्मचारी वर्ग से श्री विद्या भूषण, प्रयोगशाला प्रभारी, मनोविज्ञान विभाग, ने 1985 से 2026 तक तथा श्रीमती पूनम कुमारी, प्रयोगशाला प्रभारी, भूगोल विभाग, ने 1985 से 2026 तक अपनी सेवाएँ प्रदान कीं।
समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ. सुबोध कुमार सिन्हा ने सभी अवकाश प्राप्त कर्मियों को क्रमशः माला पहनाकर, शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मियों ने सेवानिवृत्त होने वाले अपने सहकर्मियों के साथ बिताए लंबे सेवाकाल के संस्मरण और अनुभव साझा किए। अपने सहकर्मियों की विदाई का यह अवसर उपस्थित सभी लोगों के लिए अत्यंत भावुक एवं आत्मीय क्षण बन गया।

समारोह का मंच-संचालन संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार मिश्र ने किया। कार्यक्रम में अकादमिक इंचार्ज डॉ. धीरेंद्र कुमार सिंह, टी.आर. डॉ. राजीव कुमार, बर्सर डॉ. नीरज कुमार वर्मा, गणित विभागाध्यक्ष डॉ. मुसद्दल हक, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार, गणित विभाग के डॉ. सुनील कुमार सिन्हा, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. हैदर, डॉ. रेणु कुमारी, परीक्षा नियंत्रक डॉ. रितेश कुमार, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, प्रो. मनीष कृष्णा, डॉ. सलोनी भारती, डॉ. जया भारती, प्रो. कुमारी कल्पना, प्रो. शांभवी श्रीवास्तव, प्रो. रूबी सिन्हा, प्रो. रीता श्रीवास्तव, प्रो. रंजना श्रीवास्तव, प्रो. संगीता कुमारी, प्रो. कुमारी संगीता सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष अंसार अहमद को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनका अवकाश पूर्व में ही हो चुका था, लेकिन आज आयोजित विदाई समारोह में उन्हें स्मृति-पाटिका, शॉल और माला पहनाकर सम्मानित किया गया। महाविद्यालय परिवार ने उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सुखद एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
शिक्षकेतर कर्मियों की ओर से महाविद्यालय के बड़ा बाबू श्री गुल्लू सिंह, परीक्षा विभाग से श्री भारत भूषण कुमार, श्री पाण्डेय प्रकाश, अकाउंट्स विभाग से श्री अजय कुमार, खेल निदेशक श्री सन्नी कुमार, पत्राचार लिपिक श्री नीतीश कुमार एवं मो. शाहबाज़ अहमद, लिपिक श्री संजीत कुमार, स्टोर कीपर श्री रंजीत कुमार, श्रीमती सारिका कुमारी, श्रीमती निवेदिता श्रीवास्तव, श्रीमती अर्चना कुमारी, श्रीमती किरण कुमारी, लाइब्रेरी इंचार्ज मो. राजा अली, शॉर्टर श्रीमती ऋषिका शाही एवं श्री विष्णु कुमार सहित अनेक कर्मी उपस्थित रहे।
BRABU में सेवानिवृत्त प्रोफेसर व परिचारिका को कुलपति प्रो. दिनेश चंद्र राय ने सौंपे पेंशन संबंधी कागजात https://t.co/gaNM2ZnRuS #retirment @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/LyakH5q1gZ
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) August 31, 2026
चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों में श्री सौखी पंडित, श्री मुन्नीलाल शाह, श्री त्रिपुरारी सिंह, श्री जगन्नाथ साह, श्री सूरज कुमार, श्री मोहन कुमार, श्री शुभनारायण सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षकेतर कर्मी एवं छात्र-छात्राएँ समारोह में मौजूद रहे।
समारोह में महाविद्यालय के अवकाश प्राप्त ए.आई.एच. विभागाध्यक्ष प्रो. घनश्याम ठाकुर की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त होने वाले चारों कर्मियों के दीर्घकालीन योगदान, कार्यनिष्ठा, सहयोगी स्वभाव एवं महाविद्यालय के प्रति उनकी सेवाओं को स्मरण करते हुए उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय भावी जीवन की शुभकामनाएँ दीं। आत्मीय संस्मरणों और भावुक क्षणों के बीच समारोह का समापन हुआ।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.