www.goltoo.in

Deoghar Airport News : झारखंड के देवघर को डीजीसीए से मिला उड़ान का लाइसेंस

April 12, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage (53)

Deoghar 12 April : झारखंड के देवघर को डीजीसीए से मिला उड़ान का लाइसेंस. देवघर एयरपोर्ट को डीजीसीए से उड़ान का लाइसेंस मिल गया है. देवघर से जल्दी विमान सेवा शुरू हो जाएगी . डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन ने आज देवघर एयरपोर्ट को उड़ान के लिए लाइसेंस जारी कर दिया. जल्द ही घरेलू उड़ान शुरू हो जाएगी. कब से इसकी शुरुआत होगी, उद्घाटन कब होगा. इसकी अभी जानकारी उपलब्ध नहीं है. फिलहाल रात्रि सेवा उपलब्ध नहीं होगी देवघर एयरपोर्ट से.
लाइसेंस (देवघर एयरपोर्ट अक्षांश 24 26’44.64 उत्तर और देशांतर 086 42 25.08 का नाम और स्थान) ई मास-4 एयरपोर्ट की ARFF श्रेणी और अन्य विवरण इसके एयरपोर्ट नियमावली में निहित है.


एक महीने पहले डीजीसीए की एक दल ने देवघर एयरपोर्ट का दौरा किया था. ऑपरेशन एरिया की कैलिब्रेशन एयरपोर्ट के टेक्निकल, सिविल, इलेक्ट्रिकल, रनवे, एटीसी, एप्रोन, पेरीमीटर, टर्मिनल बिल्डिंग, स्कैनरों ,चारदीवारी, सिक्योरिटी आदि का निरीक्षण करने के बाद संतुष्टि जताई थी.डीजीसीए की टीम ने देवघर एयरपोर्ट से उड़ान के लिए उपयुक्त माना . इंडिगो और स्पाइसजेट कंपनी उड़ान शुरू करेगी.


डीजीसीए ने 11 अप्रैल को देवघर एयरपोर्ट के लिए लाइसेंस जारी कर दिया. देवघर एयरपोर्ट से कमर्शियल उड़ाने शुरू हो जाएंगे. झारखंड में रांची के बाद अब दूसरा एयरपोर्ट होगा. देवघर एयरपोर्ट के बाद बोकारो का एयरपोर्ट भी बनकर तैयार है लेकिन डीजीसीए के अप्रूवल का इंतजार है. देवघर एयरपोर्ट का शिलान्यास 25 मई 2018 को प्रधानमंत्री मोदी ने रखा था. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया झारखंड सरकार और डीआरडीओ की हिस्सेदारी से बना है.
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह मांगे रखी है कि इस एयरपोर्ट का नाम बाबा वैद्यनाथ रखा जाए. देवघर एयरपोर्ट की शुरुआत हो जाने से संथाल परगना के साथ-साथ बिहार और पश्चिम बंगाल के जिले के लोगों को लाभ मिलेगा. फिलहाल एयर इंडिगो और स्पाइसजेट ने उड़ान शुरू करने की हामी भरी है.

#Deoghar #Deogharairport #Babanagri

RELATED POSTS

View all

view all