Muzaffarpur 12 September : रामश्रेष्ठ सिंह महाविद्यालय, चोचहां में शिक्षक प्रतिनिधि का चुनाव शांतिपूर्ण एवं निर्विरोध रूप से संपन्न हुआ।
रामश्रेष्ठ सिंह महाविद्यालय चोचहां
इतिहास विभाग के वरीय शिक्षक प्रो. अभय कुमार सिंह को महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में सर्वसम्मति से निर्वाचित किया गया।
बी.आर. अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की ओर से नियुक्त विश्वविद्यालय प्रतिनिधि एवं विज्ञान संकाय की डीन प्रो. रंजना कुमारी के कुशल मार्गदर्शन में विश्वविद्यालय के निर्धारित नियमों एवं परिनियमों के अनुरूप चुनाव की पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. रेणु कुमारी की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से पूरा किया गया।

चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रो. रंजना कुमारी ने प्रो. अभय कुमार सिंह के निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। उनके निर्विरोध चयन से महाविद्यालय के शिक्षकों में हर्ष का माहौल रहा।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव श्री आमोद कुमार सिंह, दाता सदस्य श्री विनोद कुमार सिंह, प्रो. इनाम मोहम्मद, डॉ. सतीश कुमार, डॉ. मनोज कुमार, प्रो. विनोद कुमार राय, प्रो. विमल किशोर चौधरी, डॉ. उमेश कुमार श्रीवास्तव, डॉ. ललन कुमार शर्मा सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कार्यालय सहायक श्री निलेश कुमार ने नवनिर्वाचित शिक्षक प्रतिनिधि प्रो. अभय कुमार सिंह को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
BRABU Muzaffarpur: राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने किया महाराजा द्वार, विवेकानंद पार्क और IT सेल का उद्घाटन https://t.co/DzqyYKnKTz #Muzaffarpur @brabu_ac_in @DineshCRai pic.twitter.com/Aec86TLu0G
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 11, 2026
सभी ने आशा व्यक्त की कि प्रो. अभय कुमार सिंह शिक्षक प्रतिनिधि के रूप में महाविद्यालय के शिक्षकों की समस्याओं, हितों एवं शैक्षणिक विकास से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से सामने रखते हुए महाविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान प्रो. अरविंद कुमार ने मंच संचालन की जिम्मेदारी संभाली तथा पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में सहयोग किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.