Muzaffarpur 16 September : मुज़फ्फरपुर के Nitishwar College में हिंदी दिवस पर ‘डिजिटल युग में हिंदी साहित्य’ विषय पर परिचर्चा हुई। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने विचार रखे।
Nitishwar College में हिंदी दिवस
मुज़फ्फरपुर के Nitishwar College में हिंदी दिवस के अवसर पर ‘डिजिटल युग में हिंदी साहित्य’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। छात्र साहित्यिक सांस्कृतिक मंच, नीतीश्वर कॉलेज के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी साहित्य, तकनीक के बढ़ते प्रभाव और पुस्तकों के महत्व पर शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने अपने विचार साझा किए।
तकनीक का सार्थक उपयोग जरूरी : प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रमोद कुमार ने कहा कि तकनीक का सही दिशा में उपयोग किया जाए तो यह वरदान साबित हो सकती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल मंचों पर उपलब्ध सामग्री तभी उपयोगी बनती है, जब उसका सार्थक और विवेकपूर्ण इस्तेमाल किया जाए।

प्राचार्य ने यह भी स्पष्ट किया कि डिजिटल संसाधनों के बढ़ते प्रचलन से पुस्तकों का महत्व कम नहीं होता। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पढ़ने की आदत बनाए रखने का आह्वान किया और साहित्य के अध्ययन को व्यक्तित्व विकास का महत्वपूर्ण माध्यम बताया।
विद्यार्थियों ने दी साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
परिचर्चा के दौरान अबू तल्हा ने विषय प्रवेश कराया। मंच संचालन पवन कुमार एवं दीपराज ने किया, जबकि देवराज ने स्वागत भाषण दिया। कार्यक्रम के अंत में आलोक रंजन ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।
इस अवसर पर साहित्यिक सांस्कृतिक मंच के सदस्यों सत्यम, प्रियंका, ऋषि, संगम, मेहविश, नगमा, नेहा, आशु और आशुतोष सहित अन्य विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से हिंदी भाषा और साहित्य के प्रति अपनी रुचि भी व्यक्त की।
शिक्षकों ने भी रखे अपने विचार
कार्यक्रम में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के शिक्षकों ने हिंदी साहित्य और डिजिटल माध्यमों की उपयोगिता पर विचार व्यक्त किए। परिचर्चा में हिंदी के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन सामग्री की उपलब्धता तथा अध्ययन-अध्यापन में तकनीक की भूमिका जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
रामबृक्ष बेनीपुरी महिला कॉलेज में मंगलवार को रेड एफएम के सौजन्य से टैलेंट हंट कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया . https://t.co/g5JCu7cllW #Muzaffarpur #redfm@brabu_ac_in pic.twitter.com/MV9FXJB8ln
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 15, 2026
मौके पर प्रो. ज्योति नारायण, डॉ. रविरंजन, डॉ. अमरजीत, डॉ. बेबी कुमारी, डॉ. आर.पी. कुमार, कामरान गनी, शशि कुमार पासवान, डॉ. पंकज कुमार, डॉ. श्याम तिवारी, डॉ. अजीत कुमार, राहुल कुमार, डॉ. रीना कुमारी, डॉ. सुजाता, डॉ. शिल्पी जायसवाल, डॉ. रीना झा, डॉ. हुसैन, डॉ. सावित्री कुमारी, डॉ. नूतन, डॉ. राधा रानी, डॉ. हुसैन दिल्शी सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.