Muzaffarpur 24 September : MDDM College में आज राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) दिवस का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका जायसवाल के संरक्षण में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ NSS गीत से हुआ।
MDDM College में NSS दिवस
अपने संबोधन में प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अलका जायसवाल ने NSS को विद्यार्थियों में सेवा-भावना, अनुशासन, नेतृत्व एवं सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया तथा स्वयंसेवकों को समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।


कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शगुफ्ता नाज ने सभी अतिथियों एवं स्वयंसेवकों का स्वागत करते हुए NSS के उद्देश्यों, इसके लाभ तथा विभिन्न गतिविधियों एवं शिविरों की जानकारी दी। उन्होंने स्वयंसेवकों से नियमित रूप से NSS गतिविधियों में भाग लेने और “Not Me But You” की भावना को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर छात्राओं ने भाषण, कविता-पाठ, गीत, नृत्य एवं समाज सेवा से संबंधित शायरी प्रस्तुत की। कार्यक्रम का मंच संचालन खुशी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन घूंघट ने किया।
MDDM College में राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती पर काव्य-पाठ और भाषण प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा https://t.co/qjpuhZT23t #Muzaffarpur #dinkar @brabu_ac_in pic.twitter.com/82Re4HVUg1
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 23, 2026
कार्यक्रम में डॉ. निशि कांति, डॉ. अनुराधा, डॉ. प्रियम फ्रांसिस, डॉ. अर्चना, डॉ. रिंकू, डॉ. आशा सहित अनेक शिक्षकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह में सैकड़ों NSS स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.