www.goltoo.in

Muzaffarpur District Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने आर्यन सुपर किंग्स को हरा दिया

April 14, 2022 | by Goltoo

IMG_20220414_101509

Muzaffarpur District Cricket League में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर की जीत


Muzaffarpur 14 April : मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट लीग में स्कूल ऑफ क्रिकेट ने आर्यन सुपर किंग्स को 56 रनों से हरा दिया।


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 6 विकेट खोकर 221 रन बनाए जिसमें स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अमन ने शानदार 62 रन बनाए वही साहिल ने 30,आर्यन ने 11,दिलीप ने नाबाद 28 एवं अभिषेक ने नाबाद 27 रन बनाए।
गेंदबाजी में आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से नीरज ने 2 विकेट,अभिनाश ने 1 विकेट,अमन ने 1 विकेट,अभिनय ने 1 विकेट एवं उदय ने 1 विकेट लिए।


जवाब में खेलने उतरी आर्यन सुपर किंग्स की पूरी टीम 31 ओवर में 165 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।
आर्यन सुपर किंग्स के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए अरशद ने 21, मुशर्रफ अली ने 28, आदित्य ने 19, अविनाश ने 14 एवं अमन ने 13 रन बनाए।


गेंदबाजी में स्कूल ऑफ क्रिकेट के तरफ से प्रतीक ने 4, अभिषेक ने 2, साहिल ने 2 एवं आर्यन ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

अंपायर सचिन कुमार एवं अंकित कुमार


आज के मैन ऑफ द मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट जूनियर के अमन को देता गया।
आज के अंपायर सचिन कुमार एवं अंकित कुमार थे वही स्कोरर राजकुमार थे।
कल का मैच: आइडियल क्रिकेट एकेडमी बनाम डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एकेडमी

#Muzaffarpurnews #Cricket #mdca

RELATED POSTS

View all

view all