Patedhi Belsar 28 September : राजकीय डिग्री महाविद्यालय, Patedhi Belsar के सेमिनार हॉल में सोमवार को नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के स्वागत एवं नवनियुक्त शिक्षकों के सम्मान में इंडक्शन-सह-सम्मान समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया।
राजकीय डिग्री महाविद्यालय Patedhi Belsar में इंडक्शन-सह-सम्मान समारोह संपन्न में इंडक्शन-सह-सम्मान समारोह संपन्न, राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 पर हुआ सार्थक विमर्श
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. रेशमा सुल्ताना ने की। समारोह का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं सामूहिक राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम में औपचारिक स्वागत एवं विषय-प्रवर्तन के पश्चात मंच संचालिका डॉ. हिमांगी प्रिया के आमंत्रण पर प्रभारी प्राचार्या डॉ. रेशमा सुल्ताना ने अध्यक्षीय उद्बोधन दिया। उन्होंने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उच्च शिक्षा में अनुशासन, नियमितता एवं अकादमिक प्रतिबद्धता के महत्व पर विशेष बल दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित रहने तथा राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत उपलब्ध शैक्षणिक अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। अपने संबोधन में उन्होंने विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित प्राइमरी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार सिंह एवं उप-प्राचार्य डॉ. मुकेश के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। साथ ही, मुख्य वक्ता डॉ. मो. इस्माइल के प्रति भी विशेष कृतज्ञता प्रकट की और विद्यार्थियों के मार्गदर्शन हेतु उनकी गरिमामयी उपस्थिति को महाविद्यालय के लिए महत्वपूर्ण बताया।

समारोह के दौरान महाविद्यालय के नवनियुक्त सहायक आचार्यों का उन्मुखीकरण एवं सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों एवं प्रभारी प्राचार्या द्वारा सभी नवनियुक्त शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले शिक्षकों में इतिहास विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेश कुमार प्रज्वल एवं सहायक आचार्य डॉ. लकी शर्मा, राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सौरभ सुमन एवं सहायक आचार्य डॉ. सुभान अज़हर सिद्दीकी, अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार एवं सहायक आचार्य डॉ. हिमांगी प्रिया, सामाजिक विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अशफाक मजीद एवं सहायक आचार्य श्री राजकुमार तथा हिंदी विभाग के सहायक आचार्य अभिषेक कुमार शामिल रहे।

समारोह के मुख्य वक्ता के रूप में वैशाली महिला कॉलेज, हाजीपुर के इतिहास विभाग के सहायक आचार्य डॉ. मो. इस्माइल उपस्थित रहे। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के विभिन्न आयामों पर विस्तृत एवं सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया। उनके व्याख्यान की विशेषता विषय की अकादमिक जटिलताओं को सहज एवं व्यावहारिक भाषा में प्रस्तुत करना रही। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ सीधे संवाद स्थापित करते हुए नई शिक्षा नीति की प्रमुख विशेषताओं और उसकी संभावनाओं को सरल उदाहरणों के माध्यम से स्पष्ट किया। अपने वक्तव्य के दौरान प्रासंगिक शेरो-शायरी के प्रभावशाली प्रयोग से उन्होंने वातावरण को जीवंत और रोचक बना दिया।
LNT College में भारतीय छात्र आंदोलन पर संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने छात्र आंदोलनों के इतिहास, चुनौतियों और वर्तमान प्रासंगिकता पर चर्चा की। https://t.co/zHh0wpueOz #Muzaffarpur @brabu_ac_in pic.twitter.com/ncV0uXbddL
— RAJESH GOLTOO (@GOLTOO) September 26, 2026
डॉ. इस्माइल ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 विद्यार्थियों को अपनी रुचि एवं अभिरुचि के अनुरूप विषयों के चयन तथा बहुविषयक अध्ययन के अवसर प्रदान करती है। उन्होंने अकादमिक बैंक ऑफ क्रेडिट (एबीसी), अपार आईडी तथा क्रेडिट प्रणाली जैसी महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की भी विस्तार से जानकारी दी। व्याख्यान को संवादात्मक बनाते हुए उन्होंने समय-समय पर विद्यार्थियों से प्रश्न पूछे और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया। इससे विद्यार्थियों की विषय में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हुई और पूरा सत्र सहज, रोचक एवं ज्ञानवर्धक बना रहा।
समारोह में छात्र-छात्राओं की उत्साहजनक उपस्थिति रही। कार्यक्रम ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक परिवेश से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें उच्च शिक्षा की नई संभावनाओं एवं अवसरों से अवगत कराने का सार्थक मंच प्रदान किया।

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार
गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.