Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 29 September : Muzaffarpur में शिक्षक संवाद कार्यक्रम में वेतन, पेंशन, पदोन्नति और सेवा सुरक्षा के मुद्दे उठे। प्रो. संजय कुमार सिंह ने आवाज उठाने की बात कही।

Muzaffarpur में शिक्षक संवाद, प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का दिया भरोसा

शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं उनके समाधान को लेकर तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह ने मुजफ्फरपुर के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में शिक्षक संवाद कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षकों से सीधा संवाद किया। इस दौरान मुजफ्फरपुर होम्योपैथिक कॉलेज, रामेश्वर सिंह कॉलेज, एम.पी. सिन्हा साइंस कॉलेज, रघुनाथ पांडेय मेमोरियल लॉ कॉलेज एवं वैशाली मैनेजमेंट कॉलेज में शिक्षकों ने अपनी समस्याओं और मांगों को प्रमुखता से रखा।

Muzaffarpur में शिक्षक संवाद, प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का दिया भरोसा
Muzaffarpur में शिक्षक संवाद, प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का दिया भरोसा

शिक्षक संवाद के दौरान विभिन्न संवर्गों के शिक्षकों ने अपने-अपने स्तर की समस्याओं से एमएलसी को अवगत कराया। मुजफ्फरपुर होम्योपैथिक कॉलेज के शिक्षकों ने संस्थान एवं शिक्षकों से जुड़ी समस्याओं को रखा। वहीं अंगीभूत महाविद्यालयों के शिक्षकों ने वेतन, सेवा संबंधी मामलों, पदोन्नति, पेंशन सहित अन्य लंबित समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया।

Advertisements

अतिथि प्राध्यापकों ने अपनी सेवा सुरक्षा, सेवा समायोजन एवं भविष्य की स्थिरता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से शिक्षण कार्य में योगदान देने के बावजूद अतिथि प्राध्यापकों के सामने सेवा को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने सरकार एवं विश्वविद्यालय स्तर पर इस दिशा में ठोस पहल की आवश्यकता बताई।

Muzaffarpur में शिक्षक संवाद, प्रो. संजय कुमार सिंह Rameshwar College
Muzaffarpur में शिक्षक संवाद, प्रो. संजय कुमार सिंह Rameshwar College

संवाद के दौरान शिक्षकों ने विभिन्न सवाल सीधे एमएलसी प्रो. संजय कुमार सिंह के समक्ष रखे और अपेक्षा जताई कि शिक्षक समुदाय की समस्याओं को सरकार एवं विधान परिषद के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाया जाए।

Muzaffarpur में शिक्षक संवाद, प्रो. संजय कुमार सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं को सदन तक पहुंचाने का दिया भरोसा
Muzaffarpur में शिक्षक संवाद, प्रो. संजय कुमार सिंह Science College

इस अवसर पर प्रो. संजय कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए सड़क से सदन तक आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की बौद्धिक एवं सामाजिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसलिए उनके अधिकारों, सम्मान और सेवा से जुड़े विषयों का समाधान आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को आश्वस्त किया कि संवाद के माध्यम से सामने आने वाले मुद्दों को संबंधित स्तर पर उठाने तथा उनके समाधान के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि शिक्षक संवाद का उद्देश्य केवल समस्याएं सुनना नहीं, बल्कि समस्याओं की वास्तविक स्थिति को समझकर उन्हें उचित मंच तक पहुंचाना भी है। अंगीभूत, संबद्ध, होम्योपैथिक संस्थानों तथा अतिथि प्राध्यापकों सहित सभी संवर्ग के शिक्षकों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित मंचों पर रखा जाएगा।

Muzaffarpur

शिक्षकों ने भी इस पहल को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि और शिक्षक समुदाय के बीच सीधा संवाद होने से समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने रखने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों एवं सुझावों को विस्तार से रखा तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर भी चर्चा की।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.