Headlines

IPL 2022 Highlight Sachin Tendulkar & Jonty Rhodes : क्रिकेट के गॉड का दिल छू देनेवाला वीडियो

SKJ Law College
Advertisements

आईपीएल जब भी होता है भारत में हो या विदेशों में उसका रोमांच अलग ही होता है. बुधवार को भी एक रोमांचक मुकाबला पंजाब किंग्स इलेवन किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया जो मुंबई इंडियंस ने 12 रन से हार गया. मैच के बाद का एक वीडियो जो आज के क्रिकेट के दुनिया के अलावा बाकी क्षेत्रों में भी दिल को छू ले रहा है.

इस वीडियो को देखते हैं कि ऐसा क्या हुआ मैच के बाद कि लोग दिल दे बैठे. विश्व के सबसे अच्छे फील्डर में गिने जाने वाले जोंटी रोड्स और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की बात हो तो किस्सा यूं ही सनसनीखेज बन जाता है. साउथ अफ्रीका के पूर्व क्रिकेटर जोंटी रोड्स ने मैच के बाद जब दोनों टीम के खिलाड़ी और ऑफिशियल एक दूसरे से मिलते हैं हाथ मिलाते हैं तो उस दौरान एक घटना होती है जिसे सोशल मीडिया में वायरल हो गया और काफी सराहा भी गया.

SKJ Law College

दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच एक टीम के तरफ से जोंटी रोड्स और दूसरी टीम की तरफ से सचिन तेंदुलकर थे. हाथ हाथ मिलाते मिलाते अचानक जोंटी रोड्स सचिन तेंदुलकर के पैर छूते हैं सचिन उन्हें ऐसा करने से रोकने का प्रयास करते हैं फिर एक कर हंसी के साथ गले लगा लेते हैं जोंटी रोड्स पंजाब किंग्स के फील्डिंग कोच हैं और सचिन तेंदुलकर मुंबई इंडियंस के मेंटर हैं.

#Sachintendulkar #JhontyRhodes