www.goltoo.in

भारत और चीन के रिश्ते और गहरे,व्यापार 100 अरब डॉलर पार,सीमा पर तनाव

December 26, 2021 | by Goltoo

2017 BRICS Summit opens in Xiamen

भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार 100 अरब डॉलर के आंकड़ों को पार गया है. चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ़ कस्टम्स (GAC) के पिछले महीनों के आँकड़ों के अनुसार, भारत-चीन का द्विपक्षीय व्यापार 114.263 अरब डॉलर का हो गया है जो कि जनवरी से नवंबर 2021 के बीच 46.4 फ़ीसदी तक बढ़ा है.भारत का चीन को निर्यात 26.358 वहीं भारत का चीन से आयात 87.905 अरब डॉलर हो गया है.

पिछले साल पाँच मई को भारत और चीन के बीच सैन्य गतिरोध शुरू हुआ था जिसके बाद पैंगोंग लेक इलाक़े में भारत और चीन के बीच हिंसक झड़पें हुईं और भारत और चीन के कई जवान मारे गए. धीरे-धीरे भारत और चीन ने अपने-अपने इलाक़े में कई हज़ार जवानों और भारी हथियारों की तैनाती कर दी.वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर भारत और चीन ने 50 से 60 हज़ार जवान तैनात किए हुए हैं.

#indiachina

RELATED POSTS

View all

view all