Sports
Advertisements

शिवहर, बेगूसराय, खगड़िया एवम मुजफ्फरपुर अगले राउंड में

Muzaffarpur 20 April : आज दिनांक 20 अप्रैल को बिहार राज्य कबड्डी मेल गोल्ड कप प्रतियोगिता का भव्य शुरुआत हुआ.

प्रतियोगिता का उद्घाटन लंगट सिंह महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ ओ.पी राय एवम न्यू कबड्डी संघ बिहार के अध्यक्ष रजनीश कुमार ने संयुक्त रूप से की, विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यू कबड्डी संघ बिहार के सचिव राज किशोर, दृष्टि कोचिंग के प्रबंध निदेशक राजीव कुमार, जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष नवीन कुमार, सचिव अवध नरेश सिंह, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार राजन, तिरहुत कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के प्राचार्य प्रोफेसर सुशील कुमार, निदेशक शारीरिक शिक्षा लंगट सिंह महाविद्यालय महेंद्र प्रसाद उपस्थित थे.

Advertisements

आज हुए मैच में मुजफ्फरपुर ने शिवहर को 30–0 से एवं खगरिया ने सीतामढ़ी को 51–24 से बेगूसराय ने लखीसराय को 50–24 से हराया.

#Goldcupkabaddi #KabaddiMuzaffarpur #BiharKabaddi

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.