Muzaffarpur News
Advertisements

साईं क्रिकेट एकेडमी की धमाकेदार जीत


Muzaffarpur 21 April : जिला क्रिकेट लीग में साईं क्रिकेट एकेडमी ने एम डी सी ए ब्लू को 110 रनों के भारी अंतर से हराया।


आज स्थानीय एलएस कॉलेज के खेल मैदान में साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 35 ओवर के मैच में 32 ओवर में 249 रन बनाकर ऑल आउट हो गई

Advertisements


साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से नीरज गुप्ता ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 52 रन बनाए वही केशव ने 40 दिव्यम ने 40 आदित्य ने 26 सनी ने 19 एवं टिंकू ने 21 रनों का योगदान अपनी टीम के लिए दिया।


गेंदबाजी में एमडीसीए ब्लू के तरफ से शांतनु ने तीन विश्वास ने तीन मोनू ने दो एवं आदित्य ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


जवाब में खेलने उतरी एम डी सी ए ब्लू की पूरी टीम 23 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 139 रन ही बना सकी जिसमें एम डी सी ए ब्लू के तरफ से अभिषेक ने 23 सद्दाम हुसैन में 27 वरुण ने 15 रन बनाए इन तीनों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई अंक में भी नहीं आ सका।


गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से नीरज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट झटके वही सोनू ने दो एवं सनी ने 2 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।


आज का मैन ऑफ द मैच साईं क्रिकेट एकेडमी के नीरज गुप्ता को दिया गया।
आज के अंपायर बिहार क्रिकेट संघ से संबद्धता प्राप्त अंपायर रवि कुमार एवं उदय कुमार थे।
वही स्कोरर की भूमिका में मुरारी थे।


कल का मैच: प्रेरणा स्पोटिंग क्लब बनाम क्रिकेट एकेडमी जूनियर

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.