www.goltoo.in

Ajay Memorial T20 Cricket Tournament in Pictures : आरवीसीए सेमीफाइनल में

May 1, 2022 | by Goltoo

DSCN1629

Muzaffarpur 1 May : बबलू इलेवन क्रिकेट एकेडमी के तत्वावधान में खेले जा रहे अजय कुमार श्रीवास्तव मेमोरियल U15 T20 क्रिकेट टूर्नामेंट में आज मैच खेला गया सीजीपीसीसी और आरवीसीए के साथ. 1 मई को खेले गए मैच में CGPCC ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. आरवीसीए की पूरी टीम 20 ओवरों में 114 रन बनाए 9 विकेट खोकर. जिसमें अनिरुद्ध ने 35 रन बनाए, आयुष ने 20 रन 22 गेदों खेलकर, विकास ने 14 रन , शमी ने 16 रन बनाए. इस तरह 114 के कुल स्कोर 20 ओवर में बना.


गेंदबाजी में सीजीपीसीसी की तरफ से अभिषेक भारती ने तीन विकेट लिए 25 रन देकर, शेखर और ऋतुराज को दो-दो विकेट मिले.


जवाब में खेलने उतरी सीजीपीसीसी की पूरी टीम 77 रन पर ऑल आउट हो गई 17 ओवर में. सीजीपीसीसी की तरफ से अभिषेक ने 29 रन बनाए 2 चौकों की मदद से, सुजीत ने 13 रन बनाए. बाकी कोई खिलाड़ी दहाई अंक तक नहीं पहुंच सका. पांच खिलाड़ी शून्य पर आउट हुए.


गेंदबाजी में आरवीसीए की तरफ से विकास ने चार विकेट लिए आयुष राज को तीन विकेट मिले. आकर्षण रवि और आशुतोष को एक एक एक क्रिकेटर प्राप्त हुए. आरवीसीए 37 रनों से मैच जीत गई. सेमीफाइनल में आरवीसीए का मुकाबला बबलू क्रिकेट एलेवेन से होगा.

#Muzaffarpur #Cricket

RELATED POSTS

View all

view all