Bihar News
Advertisements

Patna 2 May : पटना में कुकर से मारकर इंजीनियर की हत्या पत्नी की हालत गंभीर. पटना में ईद मनाने आए इंजीनियर की प्रेशर कुकर से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. घर में घुसे चोरी के इरादे से चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया है. पटना के फुलवारी शरीफ में दिल दहलाने वाली वारदात हुई है.

रविवार की रात इंजीनियर के घर में कुछ बदमाश घुसे और इंजीनियर की कुकर से पीट-पीटकर हत्या कर दी. पति को बचाने में पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है. आसपास के लोगों को सवेरे पर इस घटना की सूचना मिली फिर पुलिस को सूचना दी गई.
मौके पर फुलवारी शरीफ पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई मृतक के शरीर के पास खून से सना कुकर भी मिला है. आशंका है कि इसी कुकर से वार कर हत्या की गई होगी.

पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है कुछ बता पाने में सक्षम नहीं है. मृतक मोहम्मद जफरुद्दीन के नाम से पहचान हुई है और जमालपुर मुंगेर के रहने वाले हैं. रविवार को ही पूरा परिवार दिल्ली से ईद मनाने के लिए पटना आया था. आसपास के लोग इस हत्या से अचंभित हैं और सदमे में हैं

Advertisements

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.