www.goltoo.in

सहरसा जेल अधीक्षक की काली कमाई के पुख्ता सबूत

May 6, 2022 | by Goltoo

BeFunky-collage (12)

Muzaffarpur 6 May : मुजफ्फरपुर में सहरसा जेल अधीक्षक के कई ठिकानों पर छापा मारा गया. कार्रवाई में उनके ऑफिस से 10 लाख रुपए के कॅश और जमीन बैंक के कागजात मिले हैं. सहरसा जेल के अधीक्षक सुरेश चौधरी के मुजफ्फरपुर के ब्रह्मपुरा के दो घरों और सहरसा के कार्यालय में छापा मारा गया..

छापेमारी में टीम को जमीन के 15 कागजात,38 बैंक पासबुक और एफडी के कागजात मिले हैं. इनके अलावा लाखों रुपए के सोना चांदी गहने जमीन बिक्री संबंधित कागजात भी मिले हैं. स्पेशल विजिलेंस यूनिट के रिपोर्ट के अनुसार सुरेश चौधरी का यह मकान आलीशान भवन ₹4 करोड़ का आंका गया है. जेल अधीक्षक सुरेश चौधरी ने 1 साल से वेतन में हाथ तक नहीं लगाया था. बैंकों में 20 लाख की देनदारी भी है. आशंका है कि 1 साल से भी ज्यादा समय तक उन्होंने अपनी सैलरी से पैसे नहीं निकाले थे. जेल अधीक्षक पर अपने कार्यकाल में पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से करोड रुपए की काली कमाई के पुख्ता सबूत मिले हैं. उनके पास से कैश के अलावा जेवरात जमीन और मकान होने का कभी सबूत मिला है. छापेमारी अभी भी जारी है. दिनभर चली है छापेमारी.

भारतीय प्रशासनिक सेवा की सीनियर अधिकारी और झारखण्ड की खान सचिव पूजा सिंघल के 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी जारी.झारखंड की राजधानी रांची के विभिन्न ठिकानों के अलावा बिहार के मुजफ्फरपुर,दिल्ली एनसीआर और पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भी एक साथ छापेमारी की गयी। इस दौरान रांची में पूजा सिंघल के करीबी एक सीए के घर से लगभग 17 करोड़ रुपये कैश मिले। बताया जा रहा है कि उसने घर में पैसे का बिछौना बनाकर रखा था।

From Fcebook

#Muzaffarpurnews #Jharkhand

RELATED POSTS

View all

view all