Muzaffarpur News
Advertisements

सुपर सिक्स के तीसरे मैच में क्रिकेट एकेडमी की रोमांचकारी जीत

Muzaffarpur 8 May : जिला क्रिकेट लीग में क्रिकेट एकेडमी ने साईं क्रिकेट एकेडमी को रोमांचक मुकाबले में 4 विकेट से हराया।

Cricket Academy
Sai Cricket Academy

मुजफ्फरपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग के सुपर सिक्स के एक अहम मैच में साईं क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 40 ओवर के मैच में 36 ओवर में 144 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

Advertisements

गेंदबाजी में क्रिकेट एकेडमी के तरफ से रणधीर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट लिए जबकि नमन को 2,मोहित को 1,अतुल प्रियंकर को 1 एवं आलोक को 8 विकेट मिला।
जवाब में खेलने उतरी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 6 विकेट खोकर जीत के लिए 147 रन बना लिए क्रिकेट एकेडमी के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए हृतिक ने नाबाद 41,अतुल प्रियंकर ने 27,मोहित ने नाबाद 23 एवं प्रियांशु ने 11 रन बनाए।

गेंदबाजी में साईं क्रिकेट एकेडमी के तरफ से नीरज ने दो, मृतुन्जय ने दो ,गौरव ने 1,एवं शानू ने 1 विकेट लेने में सफलता प्राप्त की।

आज के मैन ऑफ द मैच रणधीर दुबे को दिया गया।
आज के अंपायर मनोज कुमार एवं अंकित कुमार थे।
कल का मैच: भारती क्लब बनाम संस्कृति क्रिकेट एकेडमी

#Muzaffarpur #cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.