Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर में हो रहे चौतर्फी निर्माण कार्य को लेकर सड़क चलने वाले राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया है.

Muzaffarpur 13 May : मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी के नाम पर बेतरतीब तरीके से शहर में निर्माण कार्य चल रहे हैं. सभी चौराहों पर कोई भी हादसा किसी भी समय होने की प्रबल संभावना है.

दिन प्रतिदिन शहर की मुसीबत आम जनता के लिए बढ़ती जा रही है. किसी भी इलाके में आप जाएं चाहे वह बेरिया हो लक्ष्मी चौक,हरी सभा चौक,कन्हौली का इलाका हो, कलमबाग रोड हो, अघोरिया बाजार चौक हो उन सभी इलाकों में बेतरतीब तरीके से गड्ढों को खोदकर छोड़ दिया गया है. बड़े बड़े छर निकले हैं, पानी से भरा हैं.

Advertisements

कल एक बच्ची गिर गई थी गड्ढे में सूतापट्टी के समीप जिसे राहगीरों ने बचाया. कुछ दिन पहले ही एक व्यक्ति की जान चली गई है स्ट्रीट लाइट में करंट आने से.

मॉनसून तो आना बाकी है अभी बरसात की फुहारों में यह स्थिति है तो मानसून में मुजफ्फरपुर की स्थिति क्या होगी. न प्रशासन चौकन्ना है ना निर्माण एजेंसी. नाले इतने बड़े बड़े हैं कि उसमें कोई भी बड़ी गाड़ी समा जाएगी. पानी भरे गड्ढे में यदि कोई बाइक और राहगीर या कार के समेत गिर जाता है तो उसे बचाना मुश्किल हो जाएगा.

कलमबाग चौक के कल्वर्ट को 15 दिनों में बनाने के लिए तोडा गया था पर 30 दिन होने वाले हैं और अभी भी यही लग रहा कि 2 महीने और लगने चाहिए.डेडलाइन कब का खत्म हो गया है.

स्मार्ट सिटी तो बनने से रहा चौक चौराहों को सुंदर बनाने के लिए भी कई जगह नालों का निर्माण हो रहा है. एक ही नाले को बार-बार तोड़कर बनाया जा रहा है. बेतरतीब तरीके से और उसके लेवल की कोई प्लानिंग नहीं है. किस जगह पर कितनी गहराई होगी.

आने वाले दिनों में हो सकता है पानी निकालने के लिए जो नालों का निर्माण हो रहा है वह निकालेंगे नहीं बल्कि लाएंगे पानी शहर में. कहीं नालों के बनने के बाद उल्टी गंगा ना बह जाए शहर में. नाले बन रहे हैं पर उनके गुणवत्ता पर सवाल उठते हैं उनके गहराई पर सवाल उठ रहे हैं. आने वाला समय ही बताएगा कि शहर में जो निर्माण हो रहे थे वह किस दिशा में थे. फिलहाल नागरिक आम जनता परेशान है.

#Muzaffarpurnews

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.