Muzaffarpur News
Advertisements

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हो रहे बेतरतीब काम ने आज दूसरी जान भी ले ली मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत

Muzaffarpur 15 May : मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में हो रहे बेतरतीब काम ने आज दूसरी जान भी ले ली मिट्टी धंसने से मजदूर की दर्दनाक मौत. मुजफ्फरपुर में चल रहे स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत पूरे शहर में जगह-जगह गड्ढे खोदे हुए हैं और बेतरतीब निर्माण हो रहा है. इसी क्रम में मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर वार्ड नंबर 14 में सीवरेज की पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोदे गए थे, जिसमें उसी एजेंसी के मजदूर की दबकर मौत हो गई उस गड्ढे में अचानक पानी का बहाव तेजी से आने के कारण मजदुर गहरे गड्ढे में धंसता चला गया कोई सुरक्षा के उपाय मौके पर नहीं होने के कारण उसकी मौत हो गई. पड़ोस के लोगों ने जब तक उसे निकल बाइक पर ले अस्पताल भागे जहाँ डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

बिना सुरक्षात्मक उपाय के बेतरतीब निर्माण पूरे शहर में दिखेगा.जब शहर में आप निकलेंगे तो हर तरफ जेसीबी ही दिखाई पड़ेगा. जेसीबी से सड़कों की खुदाई हो जाती है और उसमें कोई वैज्ञानिक तरीका नहीं होता है उसी क्रम में सकरी गली में खुदाई कर दी गई थी जिसमें मिटटी का धसाव हो गया था. उसी मिट्टी में धंस सीतामढ़ी डुमरा निवासी रंजीत कुमार 24 वर्ष की मौत हो गई.

Advertisements

खुदाई 8 से 10 फीट तक हो रही है जो जानलेवा साबित हो रही है.घरों के भी गिरने का खतरा बना रहता है.इससे संबंधित कई तस्वीरें और समाचार हमें अपने ब्लॉग में दिखने की कोशिश की है.


जान जाने की आशंका हमेशा बनी रहती है और आप इसी महीने कुछ दिनों पहले दिल्ली से लौटे एक दरभंगा जाने वाले व्यक्ति की भी मौत हो गई थी करंट लगने से.हमसफ़र एक्सप्रेस से उतरा युवक बस पकड़ने जा रहा था स्ट्रीट लाइट में करंट आने से उसकी मौत हो गई थी. आए दिन लोग गढ्ढों में गिरते रहते हैं जिसकी तस्वीरें हमारे ब्लॉग और समाचार पत्रों और न्यूज़ चैनल पर देख सकते हैं. इसकी सुध लेने वाला कोई नहीं है.


वार्ड नो 10 के पार्षद रतन शर्मा ने बताया कि बगैर तकनीकी एक्सपर्ट के हो रहे निर्माण कार्य. उन्होंने बताया कि गली-गली में खुदाई कर सीवरेज की पाइप लाइन बिछाई जा रही है लेकिन एजेंसी और स्मार्ट सिटी में कोई तकनीकी एक्सपर्ट मौके पर नहीं रहते हैं. जिसकी वजह से यह बड़ी घटना हुई.

मुजफ्फरपुर की कोई भी सड़क या चौराहा आपको नहीं मिलेगी जिसके आसपास गड्ढे नहीं हैं. आपसे थोड़ी भी असावधानी हुई तो आप दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं. सूतापट्टी का इलाका हो, सिकंदरपुर, लक्ष्मी चौक, कलमबाग रोड, अघोरिया चौक, मिठनपुरा,हरिसभा, हरिसभा चौक, चंद्रलोक चौक और कई अन्य जगह सभी जगह खतरनाक है.अभी बरसात आना बाकि है.

#Muzaffarpurnews #Muzaffarpursmartcity

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.