www.goltoo.in

मुजफ्फरपुर स्मार्ट सिटी परियोजना ने ली तीसरी जान, घटनाक्रम की तस्वीरें देखें

May 18, 2022 | by Goltoo

IMG-20220518-WA0070

Muzaffarpur 18 May : मुजफ्फरपुर में सवेरे पहर ब्रह्मपुरा थाना के महेश बाबू चौक पर एक डंपर की चपेट में आने से विकी कुमार नाम के व्यक्ति की मौत हो गई. डंपर मिक्सिंग जो स्मार्ट सिटी परियोजना में एक काम में लगी है. घटना के बाद स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए सड़क को जाम कर दिया टायर जलाकर प्रदर्शन भी किया. मई महीने की तीसरी दुर्घटना है. स्मार्ट सिटी परियोजना को लेकर तीसरे व्यक्ति की जान गई है.स्मार्ट सिटी परियोजना से संबंधित कार्यों को लेकर सबसे पहले दिल्ली से लौटने वाले एक व्यक्ति की मौत स्ट्रीट लाइट में करंट आने से हो गई थी. दूसरी मौत कुछ दिन पहले सिकंदरपुर वार्ड नंबर 14 में मिट्टी धंसने से और अचानक पानी आने से मजदूर की दबकर मौत हो गई थी.

आज हुए दर्दनाक दुर्घटना का CCTV फुटेज भी आया जो दिखने लायक नहीं.घटनाक्रम की तस्वीरें देखें

पूरे शहर को गड्ढों में तब्दील कर दिया गया है. जगह-जगह पर छड़ निकले हुए हैं और लोगों को भारी मशक्कत होती है कहीं आने जाने में. वैकल्पिक रास्तों की बात भी करे तो सभी गली मोहल्लों में भी नाले खोदकर छोड़ दिया गए हैं. नाले नहीं बने हैं तो उन्हें सफाई कर कीचड़ को बाहर छोड़ दिया गया है. शहर में कोई प्रशासक मेयर उप मेयर विधायक या सांसद हैं या नहीं इस बात सवाल उठने लगे हैं. इतने सारे प्रशासकीय पद होने के बाद भी शहर की यह स्थिति क्यों है. आए दिन भीषण जाम भी देखने को मिलता है मुजफ्फरपुर शहर में. मुजफ्फरपुर में कहीं भी कभी भी कोई दुर्घटना घट सकती है .

RELATED POSTS

View all

view all