Muzaffarpur News
Advertisements

Lakhisarai 15 April : लखीसराय के केआरके हाई स्कूल मैदान में आयोजित सैयद एजाज हुसैन कप डे-नाइट राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में Muzaffarpur ने सिवान को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। गोलकीपर अंशु यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Muzaffarpur बना चैंपियन, सैयद एजाज हुसैन कप पर जमाया कब्जा

लखीसराय के केआरके हाई स्कूल मैदान में मंगलवार रात खेले गए सैयद एजाज हुसैन कप डे-नाइट राज्य स्तरीय सीनियर महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में Muzaffarpur ने सिवान को पेनल्टी शूटआउट में 2-0 से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में निर्धारित 70 मिनट और अतिरिक्त 15 मिनट तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं, जिसके बाद मैच का फैसला पेनल्टी से हुआ।

मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथियों डॉ. कुमार अमित, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंशी राम, डॉ. हरिप्रिया, डॉ. पंकज कुमार तथा बिहार फुटबॉल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल में किक मारकर किया। इस दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Advertisements
Muzaffarpur बना चैंपियन, सैयद एजाज हुसैन कप पर जमाया कब्जा
Muzaffarpur बना चैंपियन, सैयद एजाज हुसैन कप पर जमाया कब्जा

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया। पहले हाफ में लगातार एक-दूसरे के गोलपोस्ट पर हमले हुए, लेकिन मजबूत डिफेंस के कारण कोई भी टीम बढ़त नहीं बना सकी। दूसरे हाफ में भी मुकाबला बेहद कांटे का रहा। Muzaffarpur की गोलकीपर अंशु यादव ने कई शानदार बचाव कर टीम को मैच में बनाए रखा।

निर्धारित समय तक स्कोर 0-0 रहने के बाद मैच को 15 मिनट के अतिरिक्त समय में ले जाया गया, लेकिन वहां भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में मुजफ्फरपुर ने बेहतरीन संयम दिखाते हुए 2-0 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

मुजफ्फरपुर की गोलकीपर अंशु यादव को बेस्ट प्लेयर का खिताब दिया गया। विजेता और उपविजेता टीम की कप्तानों को मुख्य अतिथियों द्वारा विशाल ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजन समिति ने सभी अतिथियों को अंगवस्त्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया। साथ ही मैच रेफरी, बेस्ट इलेवन, बेस्ट 22 और बेस्ट गोलकीपर को भी सम्मानित किया गया।

यह राज्य स्तरीय महिला फुटबॉल चैंपियनशिप 31 मार्च से शुरू हुई थी, जिसका समापन मंगलवार को भव्य तरीके से हुआ। फाइनल मुकाबला देखने के लिए केआरके हाई स्कूल मैदान में बड़ी संख्या में खेल प्रेमी और शहर के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

इस सफल आयोजन में जिला फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक सिंह, सचिव बबलू शर्मा, कोषाध्यक्ष सरफराज आलम, आयोजन समिति के अध्यक्ष अभिषेक पटेल, गणेश बिंद, नितेंद्र कुमार सहित कई खेल प्रेमियों और पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.