Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 19 May : मुजफ्फरपुर के हरफनमौला क्रिकेट खिलाड़ी पवन प्रखर को सोनपुर रेल मंडल में सम्मानित किया गया. मुजफ्फरपुर के पवन को सोनपुर रेल मंडल के डीआरएम ने सम्मानित किया. सोनपुर रेल मंडल के रेलवे सामुदायिक भवन में बुधवार को 67 भारतीय रेल सप्ताह का आयोजन हुआ. रेलवे सामुदायिक भवन में वार्षिक रेल सप्ताह समारोह के दौरान मुजफ्फरपुर के क्रिकेटर पवन को डीआरएम ने डीआरएम पुरस्कार से पुरस्कृत किया.

इस समारोह में सोनपुर मंडल को गौरवान्वित करने वाले 110 अधिकारियों एवं रेल कर्मचारियों को डीआरएम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया. बेहतर क्रिकेट खेलने के लिए मुजफ्फरपुर के पवन को भी सम्मानित किया गया. पवन मुजफ्फरपुर के जाने-माने क्रिकेटर हैं और राज्य स्तर की क्रिकेट की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया है और मुजफ्फरपुर का प्रतिनिधित्व भी किया है.

Cricketer Pawan

अभी अभी समाप्त हुए मुजफ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट लीग में भी क्रिकेट अकैडमी मुजफ्फरपुर को अपने प्रतिनिधित्व में जीत हासिल करने में अहम् भूमिका निभाई.

Advertisements
Captain Pawan leading Cricket Academy

#Cricket #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.