Muzaffarpur News
Advertisements

Muzaffarpur 23 May : क्रिकेट में भगवान सचिन तेंदुलकर को माना गया है और सुधीर कुमार जो सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन हैं, ने सचिन तेंदुलकर को अपना भगवान माना है. सुधीर सचिन तेंदुलकर के जन्मदिन के अवसर पर उनके विवाह वर्षगांठ के अवसर पर कुछ न कुछ स्पेशल गिफ्ट लेकर जरूर जाते हैं.

यह अकेले फैन है जो सचिन तेंदुलकर के घर बेरोकटोक आते जाते हैं. मुजफ्फरपुर की लीची और लहठी बिहार की शान है, विश्व प्रसिद्ध है. मुजफ्फरपुर की लीची और यहां की बनी हुई लहठी लेकर सुधीर कुमार मुंबई रवाना हुए हैं, सचिन तेंदुलकर के मैरिज एनिवर्सरी पर उन्हें गिफ्ट देने . उनसे बात हुई बातचीत में उन्होंने बताया सचिन तेंदुलकर से उनके घर पर लीची और लहठी लेकर मिलना एक अद्भुत अनुभव होगा.

Special Lahthi for Tendulakr’s wife with pictures on it

सचिन और उनकी पत्नी की तस्वीर लगी हुई है. मुजफ्फरपुर की बनी लहठी सचिन तेंदुलकर की पत्नी के लिए अलग से बनाई गई है. स्पेशल लहठी पर सचिन और उनकी पत्नी की तस्वीर लगी हुई है. इस पर सचिन और उनकी पत्नी की फोटो भी है. मुजफ्फरपुर की लीची और लहठी बढ़ाते है ही मुजफ्फरपुर की शान. सुधीर खुद बढ़ाते हैं मुजफ्फरपुर का नाम.

Advertisements

सुधीर गौतम तिरंगा थाम भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते नजर आते हैं. क्रिकेट के मैचों में वह कहीं भी खेला जाए दुनिया के किसी भी कोने में हो सुधीर मौजूद रहते हैं. क्रिकेट का मैच हो और सुधीर कुमार गौतम भारत के तिरंगे झंडे के साथ नहीं नजर आए तो मैचअधूरा लगता है. लहराते तिरंगे और सुधीर को नहीं देखना लगता है जैसे क्रिकेटर अधूरी है स्टेडियम में.

#Sachintendulkar #SachinfanSudhir #cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.