Sports
Advertisements

एक समाचार क्रिकेट की , लेकिन क्रिकेट खेल से सम्बंधित नहीं है । टीम इंडिया के नए उप कप्तान ऋषभ पंत के साथ ठगी हो गई है। ठगी भी मामूली नहीं, 1.63 करोड़ है। पंत ने जिससे दो लग्जरी घड़ी और कुछ सामान का सौदा किया था, वह ठग निकला.

आरोपी पूर्व क्रिकेटर मृणांक


हरियाणा के एक पूर्व क्रिकेटर ने ऋषभ पंत के साथ की धोखाधड़ी, महंगी लग्जरी घड़ियों को सस्ते में खरीदने का दिया झांसा.एक घडी के लिए पंत ने दिए थे 62 लाख रूपये.
उनसे धोखाधड़ी करने वाला आरोपी हरियाणा का पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह है। मृणांक एक बिजनेसमैन से 6 लाख रुपए ठगने के आरोप में पहले ही मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है।


फ्रेंक मुलर वैनगार्ड सीरीज की क्रेजी कलर वॉच 36 लाख 25 हजार रुपए और और रिचर्ड मिली वॉच 62 लाख 60 हजार रुपए में खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने एडवांस पेमेंट भी किया था। इस मामले में ऋषभ पंत के साथ उनके मैनेजर पुनीत सोलंकी ने भी मृणांक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है।

Advertisements
Tweeter image Rishabh Pant


23 वर्षीय आरोपी पूर्व क्रिकेटर मृणांक ने पिछले साल जनवरी में बाउंस चेक के जरिए दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान और उनके मैनेजर पुनीत सोलंकी को कथित तौर पर ठगा था। उसने बैग, ज्वैलरी, मोबाइल फोन और घड़ियां सहित विलासिता की वस्तुओं को भारी रियायती दरों पर खरीदने और उन्हें अच्छी कीमत पर फिर से बेचने का व्यवसाय शुरू करने के बहाने उन्हें धोखा दिया। सिंह, हालांकि, आइटम प्राप्त करने में विफल रहे और अंततः सौदा रद्द कर दिया गया।


“आरोपी की कहानी पर विश्वास करते हुए, पंत ने फरवरी 2021 के महीने में आरोपी को एक लक्जरी घड़ी और कुछ आभूषण आइटम सौंपे, जो उसके द्वारा 65,70,731 / – रुपये (पैंसठ लाख सत्तर हजार सात सौ तीस) में खरीदे गए थे।


कौन हैं ऋषभ पंत को ठगने वाले हरियाणा के क्रिकेटर मृनांक सिंह?

आरोपी पूर्व क्रिकेटर मृणांक


पूर्व क्रिकेटर मृणांक पहले भी ठगी कर चुका है। इसी महीने में उसे एक बिजनेसमैन से 6 लाख रुपए ठगने आरोप में गिरफ्तार किया गया था और वह मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। उस पर एक फिल्म डायरेक्टर और कई होटलों को ठगने का भी आरोप है।


2018 के IPL ऑक्शन में मृणांक सिंह थे, हालांकि उन्हें किसी ने अपनी टीम में नहीं जोड़ा।
गौरतलब है की ऋषभ पंत हाल ही में टीम इंडिया के उप कप्तान भी बनाये गए हैं.\

#Rishabhpant #Cricket

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.