Muzaffarpur News
Advertisements

राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला टीम गठित

Muzaffarpur 29 May : 29 मई रविवार को सिकंदरपुर स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 8 वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर बालक हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला टीम का चयन, ट्रायल के माध्यम से किया गया। चयनित टीम दिनांक 3 से 5 जून 2022 तक भभूआ, कैमूर में आयोजित राज्य प्रतियोगिता में भाग लेगी I

.

हैंडबॉल के अध्यक्ष फैजुद्दीन फैज ने बताया कि ट्रायल में कुल 23 खिलाड़ियों ने भाग लिया, जिसमें 12 खिलाड़ियों का चयन, चयनकर्ता विकास वैभव और दिव्यांशु कुमार के द्वारा किया गया। हैंडबॉल संघ के सचिव कृष्णा ठाकुर ने बताया कि इन खिलाड़ियों को जिला संघ की ओर से चार दिनों का (30 मई से 2 जून) अभ्यास राज्य हैंडबॉल प्रशिक्षक रितेश कुमार और जिले के वरीय खिलाड़ी प्रकाश कुमार द्वारा सिकंदरपुर स्थित नेहरू स्टेडियम में दिया जाएगा I

Advertisements

दिनांक- 3 जून 2022 को मुजफ्फरपुर टीम भभुआ के लिए रवाना होगी। ट्रायल के दौरान संघ के कोषाध्यक्ष राकेश समराल, धीरज कुमार, संजीव कुमार सिंह और रंजन कुमार उपस्थित थे।
चयनित खिलाड़ियों की सूची-
1.मोहम्मद सज्जाद
2.रिशु राज
3.उत्सव कुमार सिंह
4.तेजस कुमार
5.युवराज कश्यप
6.अनुभव कुमार
7.मोहित कुमार शाही
8.गोविंद कुमार
9.दिव्यांशु कुमार
10.सोनू कुमार
11.मनीष कुमार और
12.असद रहमानी

adv banner

#Muzaffarpurhandball #Sportsmuzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.