Sports
Advertisements

राज्य टारगेटबॉल सलेक्शन ट्रायल संपन्न

Muzaffarpur 5 June: 26 से 30 जून तक हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में आयोजित 9वीं जूनियर नेशनल टारगेटबॉल बालक एवं बालिका चैंपियनशिप एवं प्रथम मिक्स टारगेटबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने वाली बिहार टीम की गठन हेतु सलेक्शन ट्रायल आज लंगट सिंह महाविद्यालय मुजफ्फरपुर में संपन्न हुआ।

टारगेटबाल एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव दिलमोहन झा ने बताया कि सलेक्शन ट्रायल में सभी जिले से कुल 65 खिलाड़ियों ने भाग लिया। चयनित खिलाड़ियों का चयन 15 दिवसीय कैंप के लिए किया जाएगा कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।

Advertisements

बिहार राज्य डेवलपमेंट कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक कुमार ने बताया कि चयनित खिलाड़ियों को कैंप करना आवश्यक है। कैंप में प्रदर्शन के आधार पर बिहार टीम का गठन किया जाएगा। बिहार टीम के कैंप हेतु गौरव कुमार को कोच नियुक्त किया गया है। मौके पर आकाश, अभिनव आनंद, इनायतुल्लाह शाहिद, विकास कुमार मौजूद थे।

#targetball #Muzaffarpur

Goltoo

Goltoo Singh Rajesh – डिजिटल पत्रकार गोल्टू सिंह राजेश पिछले पाँच वर्षों से डिजिटल माध्यम में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अपनी स्वयं की वेबसाइट पर समाचार प्रकाशित कर की। वर्तमान में वे डिजिटल पत्रकारिता के माध्यम से विश्वविद्यालयों, महाविद्यालयों और खेल-कूद से जुड़ी खबरों पर विशेष ध्यान देते हैं। मुज़फ़्फरपुर और आसपास के क्षेत्रों से संबंधित स्थानीय समाचारों को वे नियमित रूप से अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करते रहते हैं, तथा देश-विदेश की ब्रेकिंग और प्रमुख समाचारों को भी प्रकाशित करते हैं।

Comments are closed.